The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • madhya pradesh gwalior two sons killed their mother police hatched the conspiracy with postmortem report

ग्वालियर में दो बेटों ने मिलकर मां को गला घोटकर मार डाला, साथ नहीं रखना चाहते थे

दोनों ही बेटे अपनी मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे. पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024, 11:10 PM IST)
madhya pradesh gwalior two sons killed their mother police hatched the conspiracy with postmortem report
मध्य प्रदेश पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा कर दिया. (तस्वीर:आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कथित तौर पर दो बेटों ने अपनी बुजुर्ग मां की गला घोट कर हत्या (Two sons killed their mother) कर दी. दोनों ही बेटे अपनी मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे. पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद मामले का पता चल सका. पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

अंतिम संस्कार के वक्त ऐन मौके पर पहुंची पुलिस

ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी में 88 साल की कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रहती थीं. आजतक के सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 दिसंबर को कमला कोष्ठा की ‘अचानक’ मौत होने की खबर सामने आई. कमला के दोनों बेटे अपनी मां की मौत को ‘नेचुरल डेथ’ बताकर उनका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे.

लेकिन कमल के पड़ोसियों को इस दौरान कुछ शक हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस अंतिम संस्कार होने से ऐन पहले मौके पर पहुंची गई. उसने शव को अपनी कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कमला कोष्ठा की गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. मालूम पड़ा का मां का कातिल कोई और नहीं उनके दोनों बेटे ही थे.

यह भी पढ़ें:संसद में महुआ मोइत्रा ने जज लोया की मौत का जिक्र कर हंगामा मचा दिया, कार्रवाई की चेतावनी मिल गई

अपनी बुजुर्ग मां को साथ रखने का मन नहीं था

ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा,

“मां की हत्या के आरोप में दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”

पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों बेटे अपनी बुजुर्ग मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे. इस बात को लेकर उनके बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. घटना को अंजाम देने से पहले दोनों भाइयों ने शराब पी थी. नशे में धुत्त दोनों बेटों ने अपनी मां का गला घोटकर हत्या कर दी.

वीडियो: "किसान का बेटा बर्दाश्त नहीं हो रहा..." राज्यसभा में जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे में बहस

Advertisement

Advertisement

()