बजट से पहले ही आम आदमी को लगा बड़ा झटका, LPG सिलेंडर की कीमतें 49 रुपये बढ़ीं
LPG Gas Cylinder Price Hike: कॉमर्शियल सिलेंडरों के मामले में लगातार दूसरे महीने तेल कंपनियों ने झटका दिया है. इससे पहले दिसंबर महीने में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 111 रुपये बढ़ा दी गई थीं.

बजट 2026 पेश होने से पहले ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश कर रही हैं. बजट से आम आदमी महंगाई से राहत की उम्मीदें लगा रहा था. लेकिन बजट आने से पहले ही उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. 1 फरवरी से LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा गई हैं.
हालांकि यह कीमतें कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लिए है. लेकिन इसकी कीमतें बढ़ने से भी महंगाई बढ़ने के आसार रहते हैं. खासकर रेस्टोरेंट-होटलों में खाना-पीना महंगा हो सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 1 फरवरी से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 49 रुपये बढ़ा दी गई हैं.
दिल्ली में 1740 रुपये का हुआ सिलेंडरइसके बाद राजधानी दिल्ली में इन सिलेंडरों की कीमतें बढ़कर 1740.50 रुपये हो गई हैं. स्पष्ट कर दें कि 14.2 किलों वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू मोर्चे पर फिलहाल जेब पर सीधा असर नहीं पड़ा है. लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों के मामले में लगातार दूसरे महीने तेल कंपनियों ने झटका दिया है. इससे पहले दिसंबर महीने में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 111 रुपये बढ़ा दी गई थीं.
इससे दिल्ली में 1580.50 का मिलने वाला सिलेंडर 1691.50 रुपये को हो गया था. यानी दो महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर 160 रुपये तक महंगे हो गए हैं. इसका सीधा प्रभाव हॉस्पिटैलिटी और कैटरिंग सेक्टर पर पड़ेगा. होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने से जुड़ी सर्विस देने वाले व्यवसाय कस्टमर्स से इन बढ़ी हुई कीमतों को वसूलने के लिए मजबूर होंगे. यानी अंत में कीमत बढ़ने की मार आम आदमी ही झेलेगा.
यह भी पढ़ें- Budget 2026 LIVE Updates: यहां पढ़ें बजट 2026 से जुड़ी सारी अपडेट LIVE
हालांकि हालिया दो महीने से बढ़ोत्तरी से पहले कुछ महीनों तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती भी की गई थी. अप्रैल 2025 से छह बार कीमतें घटाई गईं थीं, जिसके बाद कुल 223 रुपये तक कीमतें कम हुई थीं. हालांकि धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी से कीमतें वापस अप्रैल 2025 के स्तर के करीब पहुंच गई हैं. अब उम्मीद केंद्रीय बजट से है कि आम आदम की सरकार महंगाई से कुछ फौरी राहत दे.
वीडियो: खर्चा-पानी: बजट 2026 से पहले सोने-चांदी के दाम क्यों गिरे?

.webp?width=60)

