The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Loni MLA Nand Kishor Gurjar alleged that their was plot to kill him challenges up police

'मेरी हत्या की साजिश थी', यूपी पुलिस से झड़प के बाद BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गंभीर आरोप

20 मार्च को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर इलाके में राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाल रहे थे. लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने की वजह से यात्रा रोक दी. इसी को लेकर पुलिस और नंदकिशोर के बीच विवाद हुआ.

Advertisement
Loni MLA Nand Kishor Gurjar alleged that their was plot to kill him challenges up police
विधायक ने कहा कि कभी परमिशन नहीं ली जाती थी, ये परंपरागत है. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
21 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 09:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और गाजियाबाद पुलिस के बीच 20 मार्च को बवाल की खबरें सामने आई थीं. इलाके में राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाल रहे विधायक, उनके समर्थक और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई थी. पुलिस का दावा था कि विधायक ने यात्रा के लिए प्रशासन से परमिशन नहीं ली थी. अब मामले को लेकर नंदकिशोर गुर्जर की सफाई सामने आई है. हालांकि सफाई के साथ बीजेपी विधाय ने आरोप लगाया है कि उनकी ‘हत्या की साजिश’ थी, पर वो बच गए.

नंदकिशोर गाजियाबाद के लोनी से विधायक हैं. 20 मार्च को वो इलाके में राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाल रहे थे. लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने की वजह से यात्रा रोक दी. इसी को लेकर पुलिस और नंदकिशोर के बीच विवाद हुआ. इतना ही नहीं, यात्रा में शामिल लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. घटना के एक दिन बाद 21 मार्च को नंदकिशोर ने सफाई दी,

Embed

कलश यात्रा को लेकर पुलिस ने बताया था कि इसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी. इस पर लोनी विधायक ने कहा,

Embed

विधायक नंदकिशोर ने आगे कहा कि वो दो बार विधानसभा अध्यक्ष से मिल चुके हैं. लेकिन वो कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. उन्होेंने ये भी कहा कि अध्यक्ष से उन्हें भरोसा है कि वो सभी अधिकार देंगे.

नंदकिशोर से जब ये पूछा गया कि कौन से अधिकारी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया,

Embed

पुलिस ने क्या कहा था?

इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया था कि उसे 19 मार्च की रात इस यात्रा की जानकारी मिली थी. सुबह जब विधायक से इसको लेकर बातचीत हुई, तब भी पुलिस ने यात्रा को लेकर अनुमति नहीं दी. इसके बावजूद यात्रा निकाली गई. इसी दौरान पुलिस ने डीजे बंद करवा दिया, और यात्रा को रोकने का प्रयास किया. पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उधर, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यात्रा रोके जाने को लेकर पुलिस पर धार्मिक आयोजन में बाधा डालने का आरोप लगाया. कहा कि पुलिस ने जबरन यात्रा रोकने की कोशिश की, और उनके समर्थकों के साथ बदसलूकी भी की. नंदकिशोर ने पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर आरोपी भी लगाए, और खुली चुनौती भी दे दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने कहा,

Embed

मामला सामने आने के बाद लोनी एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि नियमोें का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं विधायक गुर्जर के बयान और पुलिस पर लगे आरोपों को लेकर प्रशासन की ओर से समीक्षा की जा रही है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: मुसलमानों का बहिष्कार की बातें करने वाले प्रवेश वर्मा को पीएम मोदी की ये बात सुननी चाहिए

Advertisement

Advertisement

()