'पत्नी को कब तक घूरेंगे, 90 घंटे काम करें' का क्या मतलब है, एसएन सुब्रमण्यन की कंपनी ने बताया
कंपनी ने कहा कि चेयरपर्सन की टिप्पणी महत्वाकांक्षा को दर्शाती है, जिसमें जोर दिया गया है कि असाधारण परिणामों के लिए असाधारण प्रयासों की आवश्यकता होती है.

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरपर्सन एसएन सुब्रह्मण्यन (SN Subrahmanyan) के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया है. इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के बयान के बाद सुब्रह्मण्यन उनसे चार कदम आगे निकल गए. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए. वीकेंड पर भी काम करना चाहिए. अब इसको लेकर कंपनी की तरफ से सफाई सामने आई है.
L&T के प्रवक्ता ने CNBC-TV18 से बात करते हुए कहा,
क्या बोले थे एसएन सुब्रह्मण्यन?NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में उनसे पूछा गया कि अरबों डॉलर की उनकी कंपनी अब भी अपने कर्मचारियों को हर शनिवार काम पर क्यों बुलाती है. उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया,
उन्होंने काम के घंटे बढ़ाने की वकालत की. उनका ये वीडियो वायरल है.
पत्नी को कितना घूर सकते हैं?एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि कर्मचारियों को वीकेंड का समय भी घर पर नहीं बिताना चाहिए. उन्होंने कहा,
उन्होंने वीकेंड पर भी कर्मचारियों को ऑफिस आने और काम करने का सुझाव दिया.
Narayana Murthy ने क्या कहा था?अक्टूबर 2023 में नारायण मूर्ति ने 70 घंटे काम करने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि चीन जैसे देशों से आगे निकलने के लिए भारत के यूथ को एक्स्ट्रा घंटे काम करने की जरूरत है. उन्होंने बताया था कि भारत की वर्क प्रोडक्टिविटी दुनिया में सबसे कम है. उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था.
वीडियो: Infosys के फाउंडर Narayana Murthy, Sudha Murthy ने दमाद Rishi Sunak के बारे में क्या कहा?

.webp?width=60)

