The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Kolkata College Rs 1 crore cash found in students' union room gun condoms revolver tmc vs bjp

कोलकाता के कॉलेज में रेड, ₹1 करोड़ कैश, रिवॉल्वर, AC बेडरूम और कंडोम मिलने से मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक कॉलेज से छापे में पुलिस को भारी मात्रा में कैश के अलावा रिवॉल्वर भी मिला है. छात्र संघ के कमरे से दो बक्से में 1 करोड़ नकद था. इसके अलावा, कॉलेज कैंपस के अंदर ही एसी बेडरूम और कंडोम पैकेट भी मिला है.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (पब्लिश्ड: 04:22 PM IST)
Kolkata College Rs 1 crore cash found in students' union room gun condoms revolver tmc vs bjp
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में 1 करोड़ रुपये की नकदी मिली. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कोलकाता के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक सुरेंद्रनाथ कॉलेज इस वक्त सुर्खियों में है. कॉलेज के छात्र संघ के कमरे से करीब एक करोड़ रुपये के कैश से भरे दो बड़े बक्से मिले है. हालांकि, कैश का एक बड़ा हिस्सा दीमक लगने की वजह से खराब हो चुका है. इसके अलावा, कॉलेज कैंपस में दो AC बेडरूम, शराब की बोतलें, कंडोम के पैकेट और एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने कॉलेज की ऐसी स्थिति के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहराया है.

पश्चिम बंगाल के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं. पिछले साल जून में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के छात्र संघ के कमरे में 24 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था. इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने तत्कालीन टीएमसी सरकार को निर्देश दिया कि कॉलेजों में छात्र संघ के कमरे बंद कर दिए जाएं. इसी आदेश के तहत सुरेंद्रनाथ कॉलेज के छात्र संघ का कमरा भी बंद कर दिया गया. 

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेंद्रनाथ कॉलेज में छात्र संघ का कमरा तब खोला गया, जब बीजेपी सरकार ने कॉलेजों से छात्र संघ के फंड से किए गए सभी खर्चों का ऑडिट करने को कहा. मंगलवार, 2 जून को कॉलेज प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया. लेकिन इस दौरान जो कुछ मिला, वह चौंकाने वाला था.

कॉलेज में और क्या-क्या मिला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र संघ के कमरे में एक पुरानी लकड़ी की अलमारी में नकदी से भरे दो बड़े बक्से मिले. उनके अंदर 100 और 500 रुपये के नोटों के बंडल रखे हुए थे. हालांकि, नकदी का एक बड़ा हिस्सा दीमकों ने खा डाला था. इससे यह पता चलता है कि इसे काफी लंबे समय से अलमारी में रखा गया था. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह पैसा कॉलेज में एडमिशन में हुई गड़बड़ियों से जुड़ा हो सकता है.

Surendranath
(फोटो: ITG)

इसके बाद पूरे कॉलेज कैंपस की तलाशी ली गई. इस दौरान कैंपस के अंदर दो बेडरूम मिले, जिनमें AC, अटैच्ड बाथरूम, बेड, महंगे गद्दे और तकिए लगे थे. बंगाली दैनिक 'संगबाद प्रतिदिन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन कमरों का उद्घाटन पिछली तृणमूल सरकार के कार्यकाल में 'टेरेस फैसिलिटीज' के तौर पर किया गया था.

TMC नेताओं पर लगा कॉलेज में AC बेडरूम इस्तेमाल करने का आरोप

कॉलेज अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इन कमरों का इस्तेमाल टीएमसी के दबंग नेता देबाशीष बंद्योपाध्याय और उनके बेटे शिबाशीष करते थे. उन्होंने आगे दावा किया कि इन कमरों में कर्मचारियों से इन दोनों नेताओं की मालिश भी करवाई जाती थी. हालांकि, देबाशीष बंद्योपाध्याय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इन बेडरूम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज की छत पर शराब की कई बोतलें मिली हैं. इसके अलावा छात्रों के कॉमन रूम से कंडोम के पैकेट बरामद हुए हैं. इसके अलावा, यूनियन रूम के अंदर एक काले पैकेट में लिपटा हुआ एक रिवॉल्वर भी मिला. पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: कभी रेप, कभी छात्रा की ड्रेस फाड़ी, वीडियो तक बनाए...कोलकाता रेप के आरोपी की हिस्ट्री खुल गई

बीजेपी ने तृणमूल पर लगाया आरोप

बीजेपी विधायक सजल घोष ने मामले की ईडी जांच की मांग की. घोष ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह कैश कॉलेज में चल रहे एडमिशन रैकेट से जुडा हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के नेता कॉलेज में एडमिशन दिलाने के बदले लाखों रुपये लेते थे. 

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इस तरह के भ्रष्टाचार से कमाया गया पैसा आखिरकार कालीघाट पहुंचता था. उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की तरफ था. तृणमूल ने अभी तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वीडियो: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में चुनाव पर क्या चर्चा हुई?

Advertisement

Advertisement

()