The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • kerala construction worker falls contractor saves him caught on cctv

दूसरी मंजिल से फिसला मजदूर का पैर, नीचे खड़े ठेकेदार ने ऐसे बचाया कि दिल खुश हो जाएगा!

मजदूर का नाम शंकर है. वह चार अन्य लोगों के साथ एक घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य में लगा था. तभी खिड़की के छज्जे से उसका पैर फिसल गया. शंकर को नीचे गिरता देख ठेकेदार गणेश ने उसे पकड़ लिया.

Advertisement
kerala construction worker falls contractor saves him caught on cctv
केरल में एक घर की दूसरी मंजिल से गिरते मजदूर की ठेकेदार ने बचाई जान. (तस्वीर- X)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
31 मई 2025 (अपडेटेड: 31 मई 2025, 07:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’- यह कहावत केरल के कोल्लम जिले में हकीकत में बदल गई. यहां एक मजदूर की जान चंद सेकंडों के फासले पर थी, लेकिन किस्मत और इंसानियत ने उसे थाम लिया. मजदूर एक नई बन रही बिल्डिंग पर काम कर रहा था. लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया. मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिरने लगा. लेकिन नीचे खड़े ठेकेदार ने फुर्ती दिखाते हुए उसे गिरने से बचा लिया. यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब खूब वायरल हो रही है.

इंडिया टुडे से जुड़ी शिबिमोली के. जी. की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मंगलवार की है. मजदूर का नाम शंकर है. वह चार अन्य लोगों के साथ एक घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य में लगा था. तभी खिड़की के छज्जे से उसका पैर फिसल गया. शंकर को नीचे गिरता देख ठेकेदार गणेश ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद दोनों गिर गए.

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में शंकर पूरी तरह से सुरक्षित बच गया. उसने काम फिर से शुरू कर दिया. गणेश के इस साहस भरे काम की हर कोई तारीफ कर रहा है. बता दें कि गणेश पिछले 25 सालों से घर का निर्माण कार्य कर रहे हैं. वहीं शंकर उनके साथ तब से सहकर्मी के रूप में जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें- दर्द से परेशान थी 14 साल की लड़की, सर्जरी हुई तो पेट से निकला 2 मीटर से लंबर बालों का गुच्छा

इसके पहले केरल के वायनाड में टेंट गिरने से महिला की मौत हो गई थी. बीती 16 मई को एक रिसॉर्ट में टेंट एक महिला के ऊपर गिर गया. इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रिसॉर्ट के मैनेजर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने गई थी. वह एक रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी. वहां घास-फूस से बना टेंट अचानक गिर गया था.

 

वीडियो: केरल की चीफ सेक्रेटरी ने रंगभेद पर क्या लिखा जो वायरल हो रहा?

Advertisement

Advertisement

()