The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Karnataka Woman Fakes Kidnapping, Injuries She Wanted To Study In A City

बदमाश आए, कार में खींचा... कॉलेज चेंज करने के लिए लड़की ये सब करेगी, किसी ने सोचा न होगा!

लड़की के आरोपों के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. लड़की को अस्पताल में एडमिट कराया. MLA तक अस्पताल पहुंच गए, बोले, "कानून व्यवस्था खतरे में है!" और जांच के आदेश दिए. लेकिन शुरुआती जांच में ही सब पलट गया.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 02:05 PM IST)
Karnataka Woman Fakes Kidnapping, Injuries She Wanted To Study In A City
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने ये प्लान खुद बनाया था. (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कर्नाटक में एक नाबालिग लड़की ने ऐसा ड्रामा रचा कि पुलिस तक हक्की-बक्की रह गई! लड़की को गांव वाला कॉलेज पसंद नहीं आ रहा था. वो शहर में पढ़ना चाहती थी. तो क्या करती? उसने फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी कहानी रची. और पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गई. पूरा मामला खुला तो सच्चाई सामने आई.  

दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथंगडी में एक नाबालिग लड़की रोज गांव के कॉलेज जाती थी. लेकिन उसका मन मंगलुरु शहर के एक कॉलेज में पढ़ने का था. गांव वाला कॉलेज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था. फिर क्या, सोमवार 9 फरवरी को उसने पुलिस को फोन लगाया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की पुलिस से बोली तीन मास्क वाले बदमाश आए, कार में घसीटने लगे, चाकू दिखाया, बैग छीन लिया और भाग गए! हाथ पर चोट भी लगी हुई दिखाई दी.

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया, और जांच शुरू की. लड़की को अस्पताल में एडमिट कराया. MLA तक अस्पताल पहुंच गए, बोले, "कानून व्यवस्था खतरे में है!" और जांच के आदेश दिए.

पुलिस ने CCTV चेक करना शुरू किया. लेकिन जांच में सब उल्टा निकला. आसपास के CCTV में न कोई ऐसी कार, न कोई मास्क वाला आदमी. लड़की के बयान बार-बार बदलते रहे. कार का रंग, जगह, सब कुछ.

डॉक्टरों ने चोट देखी तो बोले, "अरे ये तो खुद से लगाई हुई लग रही है, बहुत हल्की-फुल्की!" एक बात ये भी सामने आई कि लड़की ने घर के पास अपनी किताबें तक जला दी थीं और कहा कि किडनैपर ले गए.

पुलिस ने फिर सख्ती से पूछताछ की. लड़की टूट गई और सब कुछ कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने ये प्लान खुद बनाया था, क्योंकि गांव के कॉलेज में बोर हो रही थी! मंगलुरु जाकर पढ़ना था, इसलिए चाकू से हल्की चोट लगाई, किताबें जलाई और झूठी कहानी गढ़ ली.

मामले में एक गवाह भी था. पुलिस ने उसे भी पकड़ा और पूछताछ की. पहले तो वो भी तीन आदमियों के भागने की बात कर रहा था. लेकिन जब जोर डाला तो कबूल कर लिया, और बोला, ‘लड़की ने मुझे पूरी कहानी सुनाई थी, मैंने बस वही दोहरा दी.’

पुलिस सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अरुण के ने कहा,

"पूछताछ में सच सामने आ गया. वो बस कॉलेज ट्रांसफर करवाना चाहती थी."

अब केस बंद. लड़की को काउंसलिंग दी जा रही है. क्योंकि उम्र कम है, चाइल्ड वेलफेयर वाले भी साथ हैं.

वीडियो: Delhi Kidnapping Case का 'मर्दानी 3' से क्या संबंध है?

Advertisement

Advertisement

()