The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • karad satara man muders his own six year old son on suspicion paternity throws child in river karnataka maharashtra

दोस्त बोलते थे इसका चेहरा तुमसे नहीं मिलता... शक में पिता ने अपने ही बेटे को मार डाला

Satara Murder Case: पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पिता अपने बेटे को कृष्णा नदी के किनारे एक सुनसान जगह पर ले गया. और उसे नदी में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:18 AM IST)
satara murder case
सतारा में पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली. (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड इलाके में 18 मार्च को एक 6 साल के बच्चे का शव मिला. बताया गया कि बच्चे की हत्या हुई है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी. अब पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है. पुलिस की पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 

आजतक से जुड़े सकलेन मुलाणी की रिपोर्ट के मुताबिक़, परिवार मूल रूप से कर्नाटक के विजयपुरा जिले के नागठाणे गांव का रहने वाला है. बच्चे का नाम सिद्धार्थ मल्लिकार्जुन आरेकरी है. पुलिस ने बताया कि 16 मार्च को सिद्धार्थ के पिता मल्लिकार्जुन आरेकरी झूठ बोलकर उसे अपने साथ सतारा ले आए थे. मल्लिकार्जुन ने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि वो सिद्धार्थ को स्कूल में एडमिशन दिलाने ले जा रहे हैं. आरोपी ने सिद्धार्थ को नए कपडे भी दिलाए थे. 

karad
कृष्णा नदी किनारे पुलिस की टीम जांच कर रही है. 

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे को कृष्णा नदी के किनारे एक सुनसान जगह पर ले गया. और फिर उसे नदी में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. फिर वो अपने घर वापस लौट गया. जब उसकी पत्नी ने अपने बेटे के बारे में पूछा तो आरोपी ने बात टाल दी. 1 अप्रैल को सिद्धार्थ का जन्मदिन था. तब भी जब बेटे से बात नहीं हुई तो मां ने विजयपुरा पुलिस थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस और कर्नाटक पुलिस की टीमें जांच में जुटीं. कराड के मसूर थाना ने नदी के किनारे से बच्चे का शव बरामद किया.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को उसके दोस्त ताना देते थे. उसके दोस्त कहते, ‘ये बच्चा तुम्हारा नहीं है… ये तुम्हारे जैसा नहीं दिखता है’. बस यही बात आरोपी के मन में घर कर गई. वो पत्नी पर शक करने लगा. पुलिस के मुताबिक़, पिछले डेढ़ साल से पत्नी-पति के बीच विवाद चल रहा था. इस वजह से उसका शक और गहरा हो गया. इसी शक ने एक मासूम की जान ले ली. 

ये भी पढ़ें: 8 साल के बच्चे ने मां का पोस्टमार्टम अकेले कराया, एटा से दिल तोड़ने वाली कहानी

इस केस में कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर काम किया. रिपोर्ट के मुताबिक़, डिप्टी सुपरिटेंडेंट पुलिस टी. एस. सुल्पी ने बताया कि लगातार जांच और टेक्निकल विश्लेषण की वजह से आरोपी को पकड़ा गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

वीडियो: महाराष्ट्र के सतारा में एकतरफा प्यार में नाबालिग की गर्दन पर चाकू रख दिया

Advertisement

Advertisement

()