The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Kanpur Rikshaw Driver Dial 112 for Help Police Loots 675 Rupees and Beats UP

रिक्शा चालक ने हेल्प के लिए 112 डायल किया, पुलिस आई मगर उल्टा पुलिसवालों पर ही आरोप लग गया

Kanpur News: रिक्शा चालक ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का आदेश है कि अगर कोई साधन ना मिले तो पुलिसवाले घर तक पहुंचाएंगे. इसलिए उसने 112 पर कॉल किया था. बाद में उसने कहा कि ठंड और कोहरे के कारण वो टेंशन में आ गया था.

Advertisement
Kanpur Riksha Driver
पुलिस ने मामले को गलत बताया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
रंजय सिंह
font-size
Small
Medium
Large
22 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2025, 02:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में आधी रात को एक रिक्शा चालक ने मदद के लिए 112 डायल किया. रिक्शे वाले का कहना था कि मौके पर दो पुलिस वाले पहुंचे लेकिन उन्होंने मदद नहीं की. आरोप लगे कि पुलिस ने रिक्शे वाले के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे 675 रुपये छीन लिए. इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने भी अपनी सफाई दी है. हालांकि, इस मामले के प्रकाश में आने के बाद रिक्शा चालक ने अपना बयान बदल लिया है और कहा है कि उसने टेंशन में ये सब बोल दिया था.

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा,

Embed
Embed

रिक्शा चालक ने क्या आरोप लगाया था?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्शा चालक का नाम उपेंद्र कुमार है. मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का है. रात के करीब 11 बजे रिक्शा चालक ने पुलिस को फोन किया था. उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि किसी व्यक्ति को अगर कोई साधन ना मिले तो पुलिस उसे घर पहुंचाएगी, इसलिए उसने पुलिस को फोन किया. उपेंद्र किसी और का ई-रिक्शा चलाता है. रात को मालिक के यहां ई-रिक्शा लगाने के बाद उसने 112 डायल किया था. 

उपेंद्र ने बताया कि एक बाइक पर दो सिपाही आए. और जब उसने पुलिसवालों से घर पहुंचाने को कहा तो वो नाराज गए. आरोप है कि उन्होंने उपेंद्र को पीटा जिसमें उसके कपड़े भी फट गए.

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने 108 डायल किया और एंबुलेंस बुलाई. काशीराम हॉस्पिटल में इलाज कराया और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद वो प्रयागराज में कुंभ मेला देखने चला गया, फिर एक शादी के कार्यक्रम में गया. इन सबसे वापस आकर उपेंद्र फिर से थाने में पहुंचा. उसने पूछा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई. उपेंद्र का आरोप है कि उसको थाने से भगा दिया गया. इसके बाद उसने मीडिया से अपनी कहानी बताई.

ये भी पढ़ें: नशे में सांड को उकसा रहा था, सांड ने सींगों से उठाकर पटका, युवक की मौत

रिक्शा चालक ने बदला बयान?

मामला जब प्रकाश में आया तो ACP चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने एक बयान जारी किया और इस मामले को गलत बताया. इस बीच रिक्शा चालक ने भी अपना बयान बदल लिया. उपेंद्र ने बताया,

Embed

जब रिक्शा चालक से पूछा गया कि उसने पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं वो सही हैं या गलत, इस पर उसने जवाब दिया,

Embed

रिक्शा चालक से ये भी पूछा गया कि क्या उसने किसी के कहने पर शिकायत की थी, या पुलिस ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया. इस पर उसने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है.

Kanpur Nagar Police ने क्या कहा?

पुलिस ने इस मामले को लेकर X पर एक वीडियो जारी किया. दिलीप कुमार सिंह ने कहा,

Embed
Embed

उन्होंने आगे कहा कि पूरी जांच के बाद पता चला कि नशे की हालत में उपेंद्र की नोकझोंक हुई थी. लेकिन बाकी के आरोप गलत पाए गए हैं.

वीडियो: कानपुर पुलिस ने शव से जेवरात चुराए, फिर चोरी की कार चलाते हुए पकड़े गए

Advertisement

Advertisement

()