The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Madhya Pradesh Jabalpur angry bull attacked a man with horns lost his life

नशे में सांड को उकसा रहा था, सांड ने सींगों से उठाकर पटका, युवक की मौत

Madhya Pradesh के Jabalpur में सांड के हमले में एक युवक की जान चली गई. युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है. और वह बार-बार सांड को उकसा रहा था.

Advertisement
Madhya Pradesh Jabalpur angry bull attacked men
जबलपुर में सांड के हमले में युवक की मौत. (इंडिया टुडे)
pic
धीरज शाह
font-size
Small
Medium
Large
7 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 02:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के जबलपुर (Madhya Pradesh Jabalpur) से एक दर्दनाक घटना सामने आया है. जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र के गैरिसन ग्राउंड में एक युवक सांड के नजदीक जाकर बार-बार उसको उकसा रहा था. उसकी इस हरकत से सांड भड़क गया. और गुस्से में आकर उसने युवक को सींगों से उठाकर पटक दिया. सांड के हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

सांड के हमले का वीडियो वायरल

युवक पर सांड के हमले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक लगातार सांड के आसपास घूम रहा है. और उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है. पहले तो सांड कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है. लेकिन कई बार उकसाने के बाद सांड गुस्से में आ गया. और उसने युवक को अपने सींगों में फंसाकर हवा में उछालते हुए जमीन पर पटक दिया. जमीन पर गिरते ही युवक की सांसें थम गई. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है

इस घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, 

Embed

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जु़टी है. और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना के कुछ महीने पहले पिछले साल सितंबर में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर में सांड के हमले में एक जवान को जान गंवानी पड़ी थी. सहारनपुर में सांड ने एक प्रांतीय रक्षा दल (PRD) जवान पर इतना जोरदार हमला किया कि जवान की मौत हो गई. सांड ने पहले हमला कर उनको गिरा दिया. फिर उन पर सींग से कई बार हमला किया. हमले के तुरंत बाद उनको अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

वीडियो: आरवम: तमिलनाडु में जलीकट्टू मनाने की वजह और सांड पर बर्बरता का ये सच आरवम में पता चला

Advertisement

Advertisement

()