कुणाल कामरा को लेकर हंसल मेहता से भिड़ गईं कंगना रनौत, 'मूर्ख' कहा तो निर्देशक ने भी दिया जवाब
हंसल मेहता ने कंगना के घर को लेकर हुई कार्रवाई और द हैबिटेट स्टूडियो में शिवसैनिकों की तोड़फोड़ में अंतर बताया. इसी को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई (Kangana Ranaut vs Hansal Mehta). कंगना ने मेहता पर ‘एजेंडा’ चलाने तक का आरोप लगा दिया है.
.webp?width=210)
कुणाल कामरा और उनके हालिया शो को लेकर मचे बवाल के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत की जाने-माने फिल्म निर्देशक हंसल मेहता से ठन गई. कंगना ने कहा था कि जब उनके घर के एक हिस्से पर कार्रवाई हुई थी, तब भी कुणाल कामरा ने तंज कसा था. इसके बाद हंसल मेहता ने कंगना के घर को लेकर हुई कार्रवाई और द हैबिटेट स्टूडियो में शिवसैनिकों की तोड़फोड़ में अंतर बताया. इसी को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई (Kangana Ranaut vs Hansal Mehta). कंगना ने मेहता पर ‘एजेंडा’ चलाने तक का आरोप लगा दिया है.
कंगना रनौत और हंसल मेहता के बीच विवाद हंसल के X पर किए गए एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ. 25 मार्च को हंसल ने एक पोस्ट में सवाल किया कि क्या कंगना के घर में तोड़फोड़ की गई थी? उन्होंने एक पोस्ट के जवाब में लिखा,
हंसल मेहता के इसी पोस्ट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने इसे रीट्वीट किया. कंगना ने बताया कि उन्हें ‘हरामखोर’ कहा गया था, और डराया-धमकाया गया था. मंडी से बीजेपी की सांसद ने लिखा,
कंगना ने हंसल मेहता को जवाब देते हुए ये भी कहा कि उनकी ‘असुरक्षा ने उन्हें मूर्ख बना दिया’ है. कंगना ने आगे लिखा,
कंगना के इस पोस्ट के बाद हंसल मेहता का जवाब भी आया. उन्होंने कंगना को ‘Get well soon’ कहकर अपनी बात को खत्म किया.
इससे पहले कंगना ने एकनाथ शिंदे पर बात करते हुए कहा,
द हैबिटेट स्टूडियो पर कार्रवाई लीगलकंगना ने कुणाल कामरा द्वारा उनके ऊपर किए गए तंज का भी ज़िक्र किया. उनका मकान 2020 में तब चर्चा में आया था, जब BMC ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए इसके कुछ हिस्सों को गिरा दिया था. बाद में कुणाल कामरा ने अपने शो 'शट अप या कुणाल' में शिवसेना नेता संजय राउत का इंटरव्यू करते हुए इस पर बात की थी. कामरा ने कहा था- "मेरे को तो अच्छा लगा, अच्छा किया."
इस पर ANI के रिपोर्टर ने कंगना रनौत से सवाल किया तो उन्होंने कहा,
कंगना ने कामरा पर तंज कसते हुए कहा कि ये कौन लोग हैं और इनके खुद के क्या क्रेडेंशियल हैं. उन्होंने कामरा के लिए कहा कि ये लोग ख़ुद ज़िंदगी में कुछ कर नहीं पाए. उन्होंने कहा,
कुणाल कामरा के कॉमेंट पर हो रहे विवाद पर कंगना रनौत ने कहा कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना सही नहीं है.
वीडियो: कुणाल कामरा-एकनाथ शिंदे विवाद पर कंगना रनौत का आया बयान, BMC की कार्रवाई पर क्या बोलीं?

.webp?width=60)

