The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Kabaddi player Rana Balachauria murder Accused dead in encounter with police in Punjab's Mohali

पंजाब में कबड्डी प्लेयर की हत्या के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक आरोपी मारा गया है. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

Advertisement
Kabaddi player Rana Balachauria murder Accused dead in encounter with police in Punjab's Mohali
15 दिसंबर को कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय की हत्या हुई थी. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
17 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025, 04:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब में कबड्डी प्लेयर कंवर दिग्विजय की हत्या में शामिल एक आरोपी का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. 15 दिसंबर को कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय की हत्या हुई थी. मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक आरोपी मारा गया है. ये आरोपी इस घटना का मुख्य हैंडलर था, और कंट्रोलर और हैंडलर की भूमिका निभा रहा था. दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, और एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है.

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. SSP हरमनदीप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 

Embed

x
पंजाब पुलिस ने दी जानकारी.

कंवर दिग्विजय सिंह की हत्या के मामले में पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में थी. इनमें से दो को लकी पटियाल गैंग का सदस्य बताया जा रहा था. मंगलवार, 16 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोहाली के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हरमिंदर सिंह हंस ने बताया,

Embed

एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी लकी पटियाल गैंग से ताल्लुक रखते हैं, जो दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, 

Embed

अभी तक ये पूरी तरह साफ नहीं है कि हत्या की वजह क्या थी. फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर को कबड्डी में प्रभुत्व को लेकर चल रही गैंग राइवलरी का नतीजा बताया है. एसएसपी ने बलाचौरिया मर्डर और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बीच किसी भी तरह के लिंक से इनकार किया है.

शहीद भगत सिंह नगर (पूर्व में नवांशहर) के मूल निवासी राणा बलाचौरिया की दो हफ्ते पहले ही शादी हुई थी. हत्या के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया, जिसमें कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि ये पोस्ट जांच का हिस्सा है.
 

वीडियो: पंजाब में 13 साल की बच्ची का रेप करने वाले आरोपी का क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()