The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Justin Trudeau canada pm retaliate to tarrif war of donald trump us president

ट्रंप पर ट्रूडो का पलटवार, कहा-'जवाब देने के लिए तैयार है कनाडा...'

Canada से एक्सपोर्ट पर टैरिफ लगाने की Donald Trump की घोषणा का Justin Trudeau ने विरोध किया है. साथ ही कनाडा ने भी बदले में अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. इस बीच ट्रंप ने वॉइट हाउस में मीडिया से बात की.

Advertisement
Justin Trudeau canada pm us president donald trump
जस्टिस ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
22 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 09:43 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने बिजनेस पार्टनर्स में अनिश्चितता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन उनकी सरकार इन परिस्थितियों का जवाब देने के लिए तैयार है. दरअसल ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का वादा किया था. लेकिन दोनों देशों को राहत देते हुए इसे 1 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टैरिफ की अनिश्चित समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर ट्रूडो ने कहा, 

Embed

जस्टिन ट्रूडो ने आगे बताया कि कनाडा अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने में जरूरी कई इनपुट्स उपलब्ध करवाता है. और ट्रंप ने अमेरिका की समृद्धि का जो वादा किया है, उसके लिए कनाडाई संसाधनों की जरूरत होगी. नये अमेरिकी राष्ट्रपति ने कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत, चीनी सामान पर 60 प्रतिशत और वैश्विक आयात पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का वादा किया है.

वहीं एपी को दिए एक इंटरव्यू में ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने बताया, 

Embed

फोर्ड ने दावा किया कि जैसे ही ट्रंप टैरिफ लगाएंगे वह ओंटारियो के शराब नियंत्रण बोर्ड को बाजार से सभी अमेरिकी मेड शराब को हटाने का निर्देश देंगे. उन्होंने आगे बताया कि कनाडा दुनिया में शराब का सबसे बड़ा खरीददार है. और वह सभी प्रीमियर्स को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

ये भी पढ़ें - ट्रंप ने शपथ ली और विवेक रामास्वामी उनके कैबिनेट से बाहर हो गए, आखिर ऐसा भी क्या हो गया

ट्रंप ने पुतिन को चेताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि वह किसी भी समय पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं. साथ ही चेताया भी कि अगर यूक्रेन मामले को लेकर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आएं तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

वीडियो: दुनियादारी: राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने क्या फैसले लिए? ट्रंप के आने के बाद दुनिया कैसे बदलेगी?

Advertisement

Advertisement

()