The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jitan Ram Manjhi share a video alleged that lalu yadav demand stiff law on waqf board

'लालू भी चाहते थे वक्फ पर कड़ा कानून...' पुराना वीडियो शेयर कर जीतनराम मांझी का बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने एक्स पर Lalu Yadav की पुरानी स्पीच का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि वो Waqf Board के लिए कड़े कानून की वकालत कर रहे हैं. मांझी ने आगे कहा कि कुछ लोग सिर्फ इसलिए इस बिल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि PM Narendra Modi की नेतृत्व वाली सरकार इसे ला रही है.

Advertisement
jitan ram manjhi lalu yadav waqf bill amendment
जीतन राम मांझी ने पुराने वीडियो के बहाने लालू यादव को घेरा है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
2 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 02:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया है. और इस पर बहस हो रही है. कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां इस बिल का विरोध कर रही हैं. इसमें लालू यादव की RJD भी शामिल है. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. और दावा किया है कि RJD सुप्रीमो भी वक्फ को लेकर कड़ा कानून बनाने की वकालत कर चुके हैं. 

जीतन राम मांझी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 

Image embed

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक यह  वीडियो 7 मई 2010 का है. इस वीडियो में लालू यादव लोकसभा में अपनी बात रख रहे हैं. वो कहते हैं, 

Image embed
Image embed

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, लालू यादव जी ने 2010 में संसद में स्वीकार किया था कि वक्फ बोर्ड में जमीन कब्जा करने के नाम पर भारी लूट-पाट चल रही है.

Image embed

ये भी पढ़ें - वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश, सेंट्रल काउंसिल में दो महिला का होना जरूरी

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश

2 अप्रैल को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा के पटल पर रखा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रिजिजू को विधेयक पेश करने के लिए आमंत्रित किया, जिस पर कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल राव ने आपत्ति जताई.

वीडियो: संसद में आज: Waqf Board Bill पर हंगामा, Akhilesh Yadav का गुस्सा, वक्फ बिल पेश होने से पहले संसद में क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()