थाने में फूट-फूटकर रोये इंस्पेक्टर, कहा- छुट्टी मांगी तो प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, अफसर क्या बोले?
Jhansi Inspector Viral Video: झांसी में सस्पेंडेड इंस्पेक्टर थाने में जमीन पर बैठकर रोते दिखे. इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलिस लाइन में RI ने उनके प्राईवेट पार्ट पर लात मारकर भगा दिया. क्या है ये पूरा मामला?

झांसी के नवाबाद थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें एक शख्स जमीन पर बैठकर रोता नजर आ रहा है. ये शख्स एक सस्पेंडेड पुलिस इंस्पेक्टर है. नाम है मोहित यादव. वीडियो में रोते-रोते मोहित यादव अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. कह रहे हैं कि उन्हें बिना किसी वजह के पिछले दो साल से प्रताड़ित किया जा रहा है. आगे उन्होंने एक बहुत बड़ा आरोप लगाया, बोले कि पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक (RI) से छुट्टी मांगने गए थे, लेकिन RI ने उनके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर उन्हें भगा दिया. क्या है पूरा मामला? और इसपर अधिकारियों का क्या कहना है? आइए आगे जानते हैं.
आजतक से जुड़े प्रमोद कुमार गौतम की एक रिपोर्ट मुताबिक ये मामला बुधवार, 15 जनवरी की रात का है. मैनपुरी के रहने वाले मोहित यादव साल 2012 में मृतक आश्रित कोटे से यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बने थे. अभी उनकी पोस्टिंग झांसी में है. सस्पेंड होने की वजह से वे पुलिस लाइन में कार्यरत हैं. मोहित यादव का आरोप है कि अधिकारी उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं.
मोहित यादव ने कहा,
मोहित यादव की बात पर अफसर क्या कह रहे?मोहित यादव के इस वायरल वीडियो को लेकर एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार का बयान आया है. उन्होंने इंस्पेक्टर के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कहा कि इंस्पेक्टर ने ही RI के साथ अभद्रता कर मारपीट की. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ज्ञानेन्द्र कुमार ने आगे कहा,
फिलहाल, इस मामले में RI के साथ मोहित यादव ने भी थाने में तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: झांसी अग्निकांड के बीच चश्मदीद का दावा, माचिस की तीली जलने से लगी आग?

.webp?width=60)

