The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Javed Akhtar to those 'harassing Kashmiris': You are validating Pak propaganda

पाकिस्तान को उधेड़ने के बाद जावेद अख्तर ने अब कश्मीरी लोगों के लिए क्या कहा?

Javed Akhtar ने कहा कि सत्ता का चाहे जो भी समीकरण रहा हो, सभी सरकारों ने कश्मीर में शांति बहाल करने की कोशिश की है.

Advertisement
Javed Akhtar to those 'harassing Kashmiris': You are validating Pak propaganda
पाकिस्तान को घेरते हुए अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी लता मंगेशकर को पाकिस्तान में परफॉर्म करने के लिए नहीं बुलाया. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
2 मई 2025 (अपडेटेड: 2 मई 2025, 05:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मशहूर गीतकार, शायर और तर्कवादी जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कश्मीरी लोगों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा है. दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों को 'परेशान' करने की कोशिश करने वालों की आलोचना की. जावेद अख्तर ने कहा कि सभी सरकारों ने कश्मीर में शांति बहाल करने की कोशिश की है. उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भारत के साथ शांति नहीं रखना चाहता है.

दिल्ली में FICCI के एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कहा कि सत्ता का चाहे जो भी समीकरण रहा हो, सभी सरकारों ने कश्मीर में शांति बहाल करने की कोशिश की है. उन्होंने घाटी के स्थानीय लोगों का सम्मान करने और पाकिस्तान के एजेंडे में उसकी मदद न करने के महत्व के बारे में भी बात की.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अख्तर ने कहा,

Image embed

अख्तर ने आगे कहा,

Image embed

जावेद अख्तर का मानना है कि कश्मीरी लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि ये भारत विरोधी ताकतों को भी मौका देता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो कश्मीरी समुदाय के प्रति सहानुभूति और सम्मान दिखाएं. जावेद ने ये भी कहा कि हमें ये समझना होगा कि कश्मीर के लोग पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, और उन्हें और परेशान करना अमानवीय है.

इसी कार्यक्रम में दिग्गज गीतकार ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि उसने कभी लता मंगेशकर को परफॉर्म करने के लिए नहीं बुलाया, जबकि भारत राहत फतेह अली खान सहित कई अन्य पाकिस्तानी कलाकारों के लिए पूरे सम्मान और भाव के साथ स्टेज तैयार करता रहा है.

वीडियो: पहलगाम हमलाः पाक कलाकारों के भारत आने पर क्या बोले जावेद अख़्तर

Advertisement

Advertisement

()