The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jaipur contaminated water Glass of Dirty Sewage to BJP MLA Video viral

गंदे पानी से परेशान लोगों ने BJP विधायक को घेरा, पानी का गिलास थमाकर बोले- 'पी कर दिखाओ'

Jaipur में सीवरेज मिले पानी से लोग परेशान हैं. इसी दौरान एक युवक ने गंदे पानी से भरा गिलास विधायक के हाथ में दे दिया और उसे पीने के लिए कहा. विधायक ने गिलास को सूंघा, लेकिन पीने से मना कर दिया.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| विशाल शर्मा
4 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 02:40 PM IST)
Jaipur Glass of Dirty Sewage Water Handed to BJP MLA Video viral
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (फोटो: X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले लोग बीते कई दिनों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं. करीब एक महीने बाद जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज लोगों ने गंदे पानी से भरा गिलास विधायक को थमा दिया और कहा कि ‘जब हम इसे पी रहे हैं, तो आप भी पीकर देखिए.’ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (BJP MLA Served Sewage Water).

आजतक से जुड़े विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला जयपुर के सिविल लाइंस इलाके के सुशीलपुरा वार्ड 45 का है. आरोप है कि यहां पिछले करीब एक महीने से लोगों को साफ पानी की जगह सीवरेज मिला हुआ गंदा पानी मिल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. 31 मार्च को जब बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा इलाके में पहुंचे तो पहले से नाराज लोग इकट्ठा हो गए.

महिलाओं ने खुलकर अपनी परेशानी बताई और नाराजगी जताई. इसी दौरान एक युवक ने गंदे पानी से भरा गिलास विधायक के हाथ में दे दिया और उसे पीने के लिए कहा. विधायक ने गिलास को सूंघा, लेकिन पीने से मना कर दिया. इस पर महिलाओं ने कहा कि वे पिछले एक महीने से यही गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: इंदौर के बाद ग्रेटर नोएडा, पानी की सप्लाई में मिला सीवर, 50 से ज्यादा लोग बीमार पड़े

वीडियो सामने आने के बाद विधायक गोपाल शर्मा ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि सुशीलपुरा इलाके में नई सीसी सड़क के निर्माण के दौरान तकनीकी कारणों से सीवरेज और पेयजल लाइन में अस्थायी समस्या आ गई थी. विधायक के मुताबिक, उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायत सुनी और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गिलास में दिया गया पानी गंदा था, जिसे सूंघकर ही पहचान लिया गया. फिलहाल अधिकारियों की टीम समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रही है.

वीडियो: गंदा पानी पीने से बीमार लोगों से मिले राहुल गांधी, सरकार को क्या याद दिला दिया?

Advertisement

Advertisement

()