The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • instagram mehndi viral video woman narrates her failed marriage journey

खूबसूरत डिजाइन में उतारा शादी टूटने का दर्दनाक सफर, 'तलाक की मेहंदी' का वीडियो वायरल

Finally Divorced Mehndi Video Viral: सोशल मीडिया पर मेहंदी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला ने अपने कथित तलाक की कहानी मेहंदी के जरिए बयान की है.

Advertisement
pic
16 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024, 06:38 PM IST)
instagram mehndi  viral video woman narrates her failed marriage journey
एक महिला ने अपने डेवोर्स्ड की कहानी मेहंदी के जरिए बताई है. (तस्वीर-इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मान्यताओं पर विश्वास करने वाले कहते हैं कि जिसके हाथ में मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसको उतना ही प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है. लेकिन ये जमाना उल्टी धारा में बहने वाला है. अब सिर्फ शादी या रिलेशनशिप के शुरू होने पर नहीं, बल्कि टूटने पर भी जश्न होता है. कुछ समय पहले एक महिला ने अपने तलाक की पार्टी के साथ जोरदार डांस परफॉर्मेंस भी दी थी. और अब इंस्टाग्राम पर ‘तलाक की मेहंदी’ के जरिए एक महिला ने शादी टूटने की कहानी बयान की है. हालांकि कहानी सच है या सिर्फ क्रिएटिविटी का हिस्सा, ये साफ नहीं है. लेकिन मेहंदी जितनी खूबसूरत है, उसकी तस्वीरें उतनी ही 'दर्दनाक'.

इंस्टाग्राम पर @urvashis_mehandi_and_makeover नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 'फाइनली डिवोर्स्ड', यानी आखिरकार तलाक हो गया. वहीं मेहंदी में तलाक के इमोशनल सेटबैक का चित्रण किया गया है.

- मेहंदी के डिज़ाइन में सबसे ऊपर लिखा है- “एक विस्मरणीय दिन.”
- इसके बाद दोस्ती का एक सिंबल बनाया गया है. 

मेंहदी
‘तलाक की मेहंदी’


- इसके बाद लिखा है- “शादी के बाद.” 

मेंहदी
‘तलाक की मेहंदी’


- फिर नीचे लिखा है- “बहू या नौकर”. 

इसके साथ ही एक महिला का चित्र बना हुआ है. उसके ऊपर एक पैर बना हुआ है. पास में एक बाल्टी और कपड़े धोने वाले ब्रश की तस्वीर बनी है. इसके बाद लिखा है- "पराया घर अपना घर समझा था... क्या गलती थी?"

नीचे एक महिला और पुरुष को दिखाया गया है. इसमें दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं. फिर लिखा है- "ससुर ने सपोर्ट नहीं किया." आगे टूटे दिल का चित्र बनाया गया है. उसके आगे एक महिला की तस्वीर बनी है. इसमें वह अपने टूटे हुए दिल को लिए हुए दिखाई दे रही है. उसके नीचे लिखा है- "फाइनली डिवोर्स्ड." इस पोस्ट में पाकिस्तानी गायक- राहत फतेह अली का 'जग सूना-सूना लागे' गाना भी लगा है.

ये भी पढ़ें- ममेरे भाई से था अफेयर, महिला ने शादी के चार दिन बाद ही पति का मर्डर करवा दिया

बीती छह दिसंबर को पोस्ट किया गया मेहंदी डिज़ाइन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. हालांकि यूजर ने वीडियो के कॉमेंट बॉक्स को बंद रखा है. इस मेहंदी डिज़ाइन को पोस्ट करने वाली महिला का नाम उर्वशी वोरा शर्मा है. उर्वशी अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मेहंदी के डिज़ाइन वाले कई वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं.

वीडियो: आलिया ने बताया मेंहदी में रणबीर के किस सप्राइज ने रंग जमा दिया?

Advertisement

Advertisement

()