इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान, एयरलाइन्स की सफाई भी आई है
IndiGo flight disruptions: इस ऑपरेशन संकट पर बयान जारी करते हुए इंडिगो ने कहा है कि पिछले दो दिनों में एयरलाइन के नेटवर्क और ऑपरेशन में बहुत ज्यादा रुकावट आई है. हम अपने सभी कस्टमर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से दिल से माफ़ी मांगते हैं, जिन पर इनका असर पड़ा है.

इंडिगो एयरलाइन की कई फ्लाइट्स कैंसिल होने का सिलसिला गुरुवार, 5 दिसंबर को भी जारी रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले गुरुवार को देश भर से इंडिगो की 550 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुईं. इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एयरलाइन को ऑपरेशनल संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से फ्लाइट्स कैंसिल की जा रही हैं.
इस बीच सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और DGCA (Director General of Civil Aviation) ने इंडिगो के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की और हालात का जायजा लिया. वहीं एक न्यूज एजेंसी के अनुसार इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों से कहा है कि ऑपरेशन को सामान्य करना और शेड्यूल को वापस पटरी पर लाना "आसान टारगेट" नहीं होगा. बता दें कि इंडिगो एयरलाइन में समस्या हाल की नहीं है, बल्कि बीते पूरे महीने यह जारी रही है. अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर महीने में इंडिगो की 1,232 फ्लाइट्स रद्द हुईं और कई काफी देर हुईं.
एयरपोर्ट पर फंसे लोग, निकाली भड़ासइन सबके बीच यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां बताई हैं और कुछ लोगों ने एयरलाइन की खराब सर्विस पर आक्रोश जताया है. किसी ने लिखा कि वह 12-12 घंटे से एयरपोर्ट में फंसे हुए हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल रही है. चर्चित टेक इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अरुण प्रभुदेसाई ने भी गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए इंडिगो पर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने लिखा,
इंडिगो ने जारी किया बयानइधर, पूरे मामले पर इंडिगो के एक प्रवक्ता ने लोगों से उनकी परेशानियों के लिए माफी मांगी है. प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि टेक्निकल दिक्कतें, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ी भीड़ और क्रू के रोस्टर में समस्या के कारण ऑपरेशनल दिक्कतें आ रही हैं. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा,
यह भी पढ़ें- पुतिन क्या सचमुच केजीबी एजेंट थे? अखबारों की कतरनें जोड़ने वाला लड़का कैसे बन गया दुनिया की महाशक्ति का मुखिया
वहीं इस ऑपरेशन संकट पर इंडिगो ने भी बयान जारी किया है. इंडिगो ने कहा कि पिछले दो दिनों में एयरलाइन के नेटवर्क और ऑपरेशन में बहुत ज्यादा रुकावट आई है. हम अपने सभी कस्टमर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से दिल से माफ़ी मांगते हैं, जिन पर इनका असर पड़ा है. इंडिगो की टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के सपोर्ट से पूरी मेहनत से काम कर रही हैं. इन देरी के असर को कम करने और नॉर्मल हालात वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.
वीडियो: खर्चा-पानी: दो दिन में इंडिगो की सैकड़ों से अधिक फ्लाइट्स रद्द, इन नियमों को बताया वजह

.webp?width=60)

