इंडिगो CEO ने पैसेंजर्स से माफी मांगी, लेकिन राहत अभी नहीं मिलेगी ये भी इशारा दे दिया
एल्बर्स ने भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA का भी शुक्रिया अदा किया, जिसने FDTL नियमों के तहत क्रू मेंबर्स की साप्ताहिक रेस्ट की जरूरतों में राहत दी है.

इंडिगो की लगातार रद्द हो रही फ्लाइट्स को लेकर कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को पैसेंजर्स से माफी मांगी. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कंपनी की 1,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, जिस वजह से हजारों पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. पीटर ने बताया कि फ्लाइट ऑपरेशंस पूरी तरह नॉर्मल होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे. उनकी मानें तो स्थिति 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिर होने की उम्मीद है.
इंडिगो ने सीईओ पीटर एल्बर्स का एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें पीटर ने बताया,
CEO ने कहा,
एल्बर्स ने भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA का भी शुक्रिया अदा किया, जिसने FDTL नियमों के तहत क्रू मेंबर्स की साप्ताहिक रेस्ट की जरूरतों में राहत दी है. इंडिगो ने DGCA को बताया कि ऑपरेशंस में ये दिक्कत मुख्य रूप से FDTL नियमों को लागू करने में गलत अनुमान और प्लानिंग की कमी की वजह से आ रही है. उन्होंने ये भी बताया कि 10 से 15 दिसंबर के बीच सारे ऑपरेशन ठीक होने की उम्मीद है.
सरकार ने कार्रवाई की बात कहीउधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो फ्लाइट रद्द होने के मुद्दे पर कहा,
मंत्री ने बताया कि सरकार इस मामले पर सख्त कार्रवाई करेगी. जो भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
वीडियो: इंडिगो ने उड़ाने रद्द होने पर यात्रियों से माफी मांगते हुए क्या कहा?

.webp?width=60)

