The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Indian man wins UAE record rupee 240 crore lottery

मां की बर्थडे डेट वाला लॉटरी टिकट खरीदा, 240 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया

अनिल ने बताया कि लॉटरी के पैसों से वो सुपरकार लेंगे, फैमिली को UAE बुलाकर 7-स्टार होटल में सेलिब्रेट करेंगे. साथ ही कुछ पैसा इन्वेस्ट करेंगे, और चैरिटी में देंगे.

Advertisement
Indian man wins UAE record rupee 240 crore lottery
UAE में पिछले डेढ़ साल से रह रहे अनिलकुमार ने बताया कि उन्होंने ईजी पिक ऑप्शन का उपयोग किया था. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
28 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 28 अक्तूबर 2025, 08:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

UAE की चकाचौंध वाली दुनिया में एक हिंदुस्तानी भाई ने किस्मत का ऐसा तड़का लगाया कि लॉटरी की हिस्ट्री ही बदल गई. अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के इस बंदे ने UAE लॉटरी के 'लकी डे ड्रा' के 23वें एपिसोड में ग्रैंड प्राइज मार लिया. वो भी छोटा-मोटा नहीं, AED 100 मिलियन का. जो रुपये में करीब 240 करोड़ होता है. सोशल मीडिया पर अब इस शख्स और लॉटरी की खूब चर्चा है.

UAE की ये लॉटरी जीतने वाले सज्जन हैं अनिल कुमार बोल्ला. अनिल ने लॉटरी में 'ईजी पिक' ऑप्शन चुना था. और आखिरी नंबर अपनी मां के जन्मदिन का रखा. किस्मत का क्या कहना, 18 अक्टूबर को हुए ड्रा में वही नंबर लग गया. 88 लाख लोगों में एक नंबर आया, वो भी अनिल का.

अनिल कुमार पिछले कई सालों से UAE में सेटल्ड हैं, और लॉटरी खेलना तो बस किस्मत आजमाने का शौक था. UAE लॉटरी ने अनिल की जीत के बारे में X पोस्ट में लिखा,

Embed

UAE में पिछले डेढ़ साल से रह रहे अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने ईजी पिक ऑप्शन का उपयोग किया, जो ‘डेज सेट’ से ऑटोमेटिक चुना गया था. इसके बाद उन्होंने जानबूझकर ‘मंथ्स सेट’ से नंबर 11 चुना, जो उनकी मां के जन्मदिन का महीना है. उन्होंने कहा,

Embed

उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने एक साथ 12 टिकट खरीदे थे. अनिल कुमार ने अपनी जीत के पल को अविश्वसनीय बताते हुए कहा,

Embed

लॉटरी से क्या करेंगे?

अब इतने पैसे आने पर प्लानिंग क्या? अनिल ने बताया,

Embed

अनिल ने बताया,

Embed

लॉटरी में हिस्सा लेने वाले बाकी खिलाड़ियों के लिए एक संदेश में उन्होंने कहा,

Embed

अनिल ने आयोजकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया और इसे एक बहुत बड़ा अवसर बताया.

तो भाई लोग, मां का जन्मदिन नंबर और थोड़ी सी किस्मत ने अनिल कुमार को रातोरात करोड़पति बना दिया. अब आप बताइए, अगर आपको 240 करोड़ लगें, तो सबसे पहले क्या करेंगे? सुपरकार, फैमिली ट्रिप या चैरिटी?

वीडियो: सोशल लिस्ट: Sanitizer Trend Gone Wrong: Likes के लिए खुद को जलाया, Instagram का खतरनाक ट्रेंड

Advertisement

Advertisement

()