The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Indian Air Force said Operation Sindoor is still on after India Pakistan Ceasefire

'ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है... ' भारतीय वायुसेना ने दे दिया पाकिस्तान को बड़ा मैसेज

India Pakistan Ceasefire के बाद भी Pakistan की तरफ़ से गोलाबारी हुई. इस बीच, Indian Air Force (IAF) ने Operation Sindoor के ख़त्म ना होने की बात कही है. और क्या-क्या बताया है IAF ने?

Advertisement
Operation Sindoor is still on
एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह. (फ़ोटो- इंडिया टुडे)
pic
हरीश
11 मई 2025 (अपडेटेड: 11 मई 2025, 02:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय वायु सेना (IAF) ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) अभी भी जारी है. पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terrorist attack) के बाद भारत ने ये ऑपरेशन शुरू किया था. इसके बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव (India Pakistan Tension) था. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दखल से दोनों के बीच सीजफायर हुआ. लेकिन अब भारतीय वायु सेना का ये बयान आया है. क्या कहा है? आइए जानते हैं.

भारतीय वायुसेना ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. लिखा,

Image embed

Image embed
भारतीय वायु सेना का बयान.

ये भी पढ़ें- सीजफायर के बाद डॉनल्ड ट्रंप ने बहुत बड़ी बातें बोल दीं

बताते चलें, शनिवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ पर दावा किया कि दोनों देश तनाव खत्म करने के लिए राज़ी हो गए हैं. फिर भारत ने भी यही बात बताई. हालांकि, इसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की तरफ़ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. 10 मई की देर शाम से ही जम्मू-कश्मीर के आसमान में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए.

इस दौरान धमाकों की भी आवाज आई. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इन धमाकों की पुष्टि की. दावा किया गया कि सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास गोलीबारी हुई और ड्रोन एक्टिविटी देखी गई.

बाद में सरकार ने भी साफ किया कि पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री एक बार फिर मीडिया के सामने आए और कहा,

Image embed

हालांकि, बाद में ये गोलीबारी रुक गई. इसके बाद से तनाव थोड़ा कम हुआ है. 11 मई को किसी गोलीबारी की ख़बर नहीं आई है.

वीडियो: खर्चा-पानी: ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में उछाल क्यों?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()