'मैं देखूंगा कश्मीर का समाधान... ' सीजफायर के बाद डॉनल्ड ट्रंप ने बहुत बड़ी बातें बोल दीं
Donald Trump ने India Pakistan Ceasefire के बाद कहा है कि वो भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए मदद करने को तैयार हैं. उन्होंने सीजफायर के लिए दोनों देशों के नेतृत्व की सराहना की है. एक लंबा बयान उन्होंने जारी किया है.
.webp?width=210)
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम समझौता (India Pakistan Ceasefire) हुआ, पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया. अब इस मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि युद्ध की स्थिति में लाखों लोग मारे जा सकते थे.
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा,
उन्होंने आगे लिखा,
ये भी पढ़ें: 'ट्रंप ने सीजफायर का एलान क्यों किया... क्या वो बातचीत कराएंगे?', कांग्रेस और ओवैसी ने पूछे सवाल
10 मई को सबसे पहले डॉनल्ड ट्रंप ने इस बात की घोषणा की थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का समझौता हो गया है. इसके बाद दोनों देशों की ओर से भी आधिकारिक घोषणा हुई. लेकिन कुछ घंटों के बाद सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान ने इस समझौते का उल्लंघन किया. कई इलाकों में धमाके हुए. इसके अलावा, कई जगहों पर ड्रोन देखे गए.
इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने समझौते के कुछ घंटों के भीतर कई बार इसका उल्लंघन किया. भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई. इस बीच जम्मू-कश्मीर के नरकोटा से संदिग्ध घुसपैठ की सूचना मिली. सेना ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया. देर रात तक वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
वीडियो: सीजफायर तोड़ा, भारत-पाक के बीच अगले 24 घंटे कितने महत्वपूर्ण

.webp?width=60)

