The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • India responds to Trumps claim on Russian oil No conversation between PM Modi and US President yesterday

मोदी-ट्रंप के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई, MEA ने ट्रंप के दावों के हवा निकाल दी

ट्रंप ने बुधवार, 15 अक्टूबर को वाइट हाउस में एक इवेंट के दौरान रिपोर्टर्स से कहा था कि, मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो रूस से तेल नहीं खरीदेंगे.

Advertisement
India responds to Trumps claim on Russian oil No conversation between PM Modi and US President yesterday
MEA ने कहा कि अमेरिका से ऊर्जा खरीद बढ़ाने की कोशिशें लंबे समय से चल रही हैं. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
16 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा है कि भारत रूस से तेल खरीद बंद कर देगा. लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे सिरे से खारिज कर दिया (India responds to Trumps claim on Russian oil). MEA ने 16 अक्टूबर को स्पष्ट किया कि मोदी और ट्रंप के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई थी.

MEA के प्रवक्ता रंधीर जायस्वाल ने गुरुवार, 16 अक्टूबर को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा,

Image embed

इससे पहले MEA ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत की आयात नीतियां पूरी तरह भारतीय कंज्यूमर्स के हितों की रक्षा करने के लिए हैं. प्रवक्ता ने कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

MEA ने कहा कि अमेरिका से ऊर्जा खरीद बढ़ाने की कोशिशें लंबे समय से चल रही हैं. पिछले दशक में ये लगातार बढ़ी है. वर्तमान अमेरिकी प्रशासन भारत के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखा रहा है. इसको लेकर चर्चाएं जारी हैं.

ट्रंप ने क्या दावा किया था?

ट्रंप ने बुधवार, 15 अक्टूबर को वाइट हाउस में एक इवेंट के दौरान रिपोर्टर्स से कहा,

Image embed

ट्रंप ने आगे कहा,

Image embed

ट्रंप इजरायल-हमास सीजफायर और बंधकों की रिहाई का जिक्र कर रहे थे. इसमें उन्होंने मध्यस्थता निभाई थी. ट्रंप ने जोड़ा,

Image embed

ट्रंप ने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ भी की. वो बोले,

Image embed

बता दें कि ट्रंप का ये दावा भारत के साथ चल रही ट्रेड डील चर्चा के बीच आया है. लगभग दो महीने पहले अमेरिका ने रूसी तेल आयात का हवाला देते हुए भारत पर 25% टैरिफ लगाया था. इसके ऊपर 25 परसेंट पेनल्टी भी लगाई थी.

वीडियो: डॉनल्ड ट्रम्प का एक और बयान, बोले-"मोदी मुझसे प्यार करते हैं, वो रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे..."

Advertisement

Advertisement

()