The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • How can CM Mamata ask why my daughter left after midnight Father of medical student

'मुझे सवा 10 बजे कॉल आया, CM ने कैसे बोला रात 12.30 बजे...', ममता पर भड़क उठे रेप पीड़िता के पिता

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि कॉलेज और सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की.

Advertisement
How can CM Mamata ask why my daughter left after midnight Father of medical student
पुलिस ने अब तक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
13 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा के गैंगरेप मामले में पिता का बयान सामने आया है. पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ये कैसे पूछ सकती हैं कि उनकी बेटी रात 12:30 बजे जंगल में क्या कर रही थी. छात्रा के पिता ने बताया कि ये घटना बहुत पहले हुई थी. उन्होंने उस फोन कॉल का हवाला भी दिया जिससे उन्हें गैंगरेप के बारे में पता चला था.

कल्पना कीजिए… कैसा लगा होगा?

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ी स्वीटी कुमारी ने पीड़ित MBBS छात्रा के पिता से इस मामले को लेकर बात की. बातचीत में पीड़िता के पिता ने कहा,

Image embed

पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में उन्हें कॉल कर बताया गया था. गैंगरेप की घटना इससे पहले हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया,

Image embed

स्थानीय पुलिस सूत्रों और पीड़ित परिवार के अनुसार, कथित घटना रात 8 बजे से 9:30 बजे के बीच हुई. मामले को लेकर शनिवार, 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई गई. सूत्रों और परिवार ने बताया कि पीड़िता और उसका क्लासमेट 7:58 बजे कैंपस के गेट से बाहर निकले. जिसके बाद रात 8:42 बजे उसका क्लासमेट अकेला लौट आया. पीड़ित छात्रा गैंगरेप की घटना के बाद रात 10 बजे के आसपास वहां पहुंची.

आरोपियों ने पीड़िता से 5 हजार रुपये मांगे

छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उससे 5 हजार रुपये की मांग भी की थी. शिकायत के बाद पुलिस पीड़ित छात्रा के क्लासमेट की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा,

Image embed

ममता बनर्जी का विवादित बयान

घटना सामने आने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया था. कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कॉलेज की जवाबदेही पर सवाल उठाए. रविवार, 12 अक्टूबर को बाढ़ प्रभावित उत्तर बंगाल के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा,

Image embed

ममता ने आगे कहा,

Image embed

पांच आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि घटना शुक्रवार, 10 अक्टूबर रात 8 से 10 बजे के बीच हुई. शिकायत में ये भी बताया गया कि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया था. उसे फोन वापस करने के लिए उन्होंने कथित तौर पर 5 हजार रुपये की मांग की थी.

पुलिस ने मामले में पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं. उसके पिता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसका पुरुष साथी उसे गुमराह करके एक खाली जगह पर ले गया था. पुलिस ने अब तक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस क्राइम सीन की पड़ताल के लिए ड्रोन से तलाशी भी कर रही है.

वीडियो: पश्चिम बंगाल में MBBS छात्रा से गैंगरेप, कॉलेज के बाहर से घसीटकर ले गए आरोपी

Advertisement

Advertisement

()