The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Haryana faridabad bull enters bedroom women hide in almirah to save her

सीधे बेडरूम में घुसा सांड, बेड पर चढ़ा, महिला ने खुद को अलमारी में किया बंद, वीडियो वायरल

आवारा जानवरों का ये वीडियो काफी वायरल है. दो जानवर एक घर में घुस आए. बेड पर चढ़ गए. और करीब दो घंटे तक वहीं डटे रहे. घर की मालकिन ने इनके डर से खुद को अलमारी में बंद कर लिया.

Advertisement
Haryana faridabad bull and cow women almirah
एक घर में दो आवारा जानवर घुस गए. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
27 मार्च 2025 (Updated: 27 मार्च 2025, 12:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सड़क पर खुलेआम घूमते आवारा पशु अक्सर परेशानी का सबब बनते हैं. कई बार इनकी वजह से हादसों की खबर भी आती है. यूं तो देश के कई शहरों में ये दिख जाते हैं. लेकिन हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में लोग इनसे कुछ ज्यादा ही परेशान हैं. 26 मार्च को तो इसकी इंतेहां हो गई. दो आवारा पशु एक घर में घुस आए. और करीब दो घंटे तक वहीं डटे रहे. घर की मालकिन ने इनके डर से खुद को अलमारी में बंद कर लिया. फिर क्या-क्या हुआ आइये जानते हैं.

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, ये मामला फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का है. डबुआ कॉलोनी के 33 फीट रोड स्थित बी ब्लॉक में राकेश साहू का परिवार रहता है. परिवार में उनकी मां, पत्नी और बच्चे हैं. घटना के समय बच्चे किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे.

राकेश ने बताया कि उनकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थीं. बाहर जाते वक्त उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ दिया था. जिसके चलते एक गाय उनके घर में घुस गई. गाय के पीछे एक सांड भी घुस आया. दोनों बेडरूम में घुस गए. और बेड पर चढ़ गए. इस दौरान बेडरूम में मौजूद राकेश की पत्नी डर के मारे अलमारी में छिप गईं.

कुछ देर बाद जब राकेश की मां लौटीं तो उन्होंने देखा कि घर में आवारा पशु घुसे हुए हैं. जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. आसपास के लोग इकट्टा होकर दोनों पशुओं को निकालने की कोशिश करने लगे. इसके लिए उन पर पानी डाला गया. डराने के लिए पटाखे फोड़े गए. लेकिन कोई भी दांव काम नहीं आया. 

ये भी पढ़ें - "कुत्ता पगला गया, पकड़वाना है", जयपुर में आवारा जानवरों की शिकायत अब ऐसे ही होगी

थक हार कर लोग निराश हो गए, तभी एक पड़ोसी अपने पालतू कुत्ते को लेकर वहां पहुंचा. कुत्ते की नजर जब पशुओं पर गई तो उसने भौंकना शुरू कर दिया. जिसके बाद  एक-एक कर दोनों घर से बाहर निकले. करीब दो घंटे तक जानवरों को निकालने की मशक्कत चलती रही. इस दौरान राकेश की पत्नी अलमारी में ही बंद रहीं.

फरीदाबाद में आवारा पशुओं का काफी आतंक है. जनवरी में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने फरीदाबाद नगर निगम को 30 दिन में शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने का आदेश दिया था. लेकिन निगम अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

वीडियो: खड़ी फसल चर गए आवारा जानवर, किसान पूछ रहे कर्ज कैसे चुकाएं?

Advertisement

Advertisement

()