The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • gurugram manesar murder news ex sarpanch son avenges father death killed man released on payroll

पिता का हत्यारा परोल पर बाहर आया, बेटे ने बीच बाजार गोली मार दी, मौके पर ही मौत

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में 30 अप्रैल की सुबह आरोपी ने बीच बाज़ार अपने पिता के हत्यारे और रिटायर्ड फौजी सुंदर की हत्या कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया कि फौजी सुंदर साल 2018 में हुए पूर्व सरपंच बहादुर की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था. वो हाल ही में परोल पर बाहर आया था.

Advertisement
pic
30 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026, 04:00 PM IST)
gurugram murder case
कुछ ही दिन पहले बेटी की शादी के लिए परोल पर लौटा था फौजी सुंदर. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पूर्व NSG कमांडो और एक हत्या के दोषी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 30 अप्रैल की सुबह आरोपी हमलावर ने बीच बाज़ार में कई राउंड फायरिंग की. कमांडो 8 साल पहले हुई एक गांव के सरपंच की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था. कुछ दिनों पहले वो परोल पर बाहर आया था. हत्या का आरोप पूर्व सरपंच के बेटे पर आया है और वो घटना के बाद से फरार है. इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है. 

आजतक से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गुरुग्राम के कासन इलाके की है. मृतक रिटायर्ड फौजी सुंदर की उम्र 55 साल थी. रोज की तरह सुबह 6-7 बजे के बीच सैर पर निकला था. इसी दौरान वो एक चौक पर रुका. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपने साथी के साथ वहां आता है और सुंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है. लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. फौजी सुंदर को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को अंजाम देने वालों में पूर्व सरपंच बहादुर का बेटा और उसका एक साथी शामिल है. उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को सुंदर की बेटी की शादी थी. इसी वजह से वो पैरोल पर बाहर आया था. आरोपियों की पहचान कार्तिक, उम्र 20 साल और उसका साथी गुलशन, उम्र 22 साल के तौर पर हुई है. 

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के व्यापारी की मां, पत्नी और बच्चों के सामने हत्या, CCTV वीडियो आया सामने

पुलिस ने क्या बताया? 

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच बहादुर भी रिटायर्ड NSG कमांडो थे. फौजी सुंदर और फौजी बहादुर दोनों में गहरी दोस्ती थी. 2018 में दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ. बताया गया कि इसी विवाद के चलते फौजी सुंदर ने सरपंच बहादुर की हत्या कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने खुद थाने जाकर सरेंडर किया और इसी आरोप में वो उम्र कैद की सजा काट रहा था. पुलिस ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. 

वीडियो: शराब की वजह से दोस्त का मर्डर किया, भूत के डर से पुलिस को सब बता दिया

Advertisement

Advertisement

()