10 मिनट की देरी और बच गई इस महिला की जान, क्रैश हुए प्लेन से ही लंदन जाने वाली थीं
Ahmedabad Plane Crash: महिला इस बात से निराश थीं कि उनकी फ्लाइट छूट गई. वो घर वापस जा रही थीं, तभी हादसे की जानकारी मिली. अब क्या कहा?

एयर इंडिया के विमान AI171 से भूमि चौहान को यात्रा करनी थी. ये वही फ्लाइट है जो अहमदाबाद में हादसे (Ahmedabad Plan Crash) का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई. भरूच की रहने वाली भूमि को भी अहमदाबाद से लंदन जाना था.
12 जून को भूमि अपने घर से सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकलीं. लेकिन रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गईं. इसके कारण एयरपोर्ट पर पहुंचने में उन्हें 10 मिनट की देरी हुई. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. भूमि, फ्लाइट AI171 में नहीं बैठ पाईं. इस तरह वो इस हादसे का शिकार होने से बच गईं.
भूमि ने इंडिया टुडे ग्रुप से बातचीत में कहा,
‘जो हुआ अच्छा ही हुआ’उन्होंने आगे कहा,
‘जैसे ही जानकारी मिली, कांपने लगी’भूमि चौहान जब एयरपोर्ट से वापस लौट रही थीं, तभी उनको विमान हादसे का पता चला. उन्होंने बताया,
ये भी पढ़ें: टेकऑफ के बाद भी लैंडिंग गियर बाहर, दोनों इंजन फेल या कुछ और? क्रैश से पहले प्लेन में ये हुआ था
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 2 पायलट समेत 12 क्रू मेंबर्स और 230 पैसेंजर्स की जान चली गई. एयरपोर्ट से टेक ऑफ के कुछ ही समय बाद, फ्लाइट वहीं पास में एक मेडिकल हॉस्टल पर क्रैश हो गई. हॉस्टल के कुछ छात्र भी हताहत हुए हैं. अब तक कुल 265 शवों की पुष्टि हुई है.
वीडियो: अहमदाबाद प्लेन क्रैशः पीड़ितों की दिल दहला देने वाली कहानियां...

.webp?width=60)


