The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gujarat Bharuch rape case girl died during treatment in Vadodara hospital

ज़िंंदगी की जंग हार गई रेप की शिकार हुई नाबालिग लड़की, अस्पताल में दो बार हार्ट अटैक

Gujarat के Bharuch में 16 दिसंबर को एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया था. जिसके बाद से पीड़िता का इलाज चल रहा था. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
pic
24 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 09:48 AM IST)
Gujarat Bharuch rape case girl died
गुजरात में रेप पीड़िता का इलाज के दौरान मौत. (इंडिया टुडे, प्रतीकात्मक तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के भरूच (Gujarat Bharuch Rape) जिले में हफ्ते भर से जिंदगी की जंग लड़ रही रेप पीड़िता की मौत हो गई. भरूच के इंडस्ट्रियल एरिया में 11 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप किया गया था. वारदात के दौरान पीड़िता को आंतरिक रूप से काफी चोट आई थी. उसे पहले अंकलेश्वर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी सर्जरी की गई थी. जो असफल रही. उसके बाद उसे वडोदरा के SSG हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था.

SSG हॉस्पिटल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया, 

पीड़िता को 23 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे दिल का दौरा पड़ा. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई. लेकिन शाम के करीब सवा 5 बजे उसे फिर से दिल का दौरा पड़ा. जिसके तुरंत बाद उसका ट्रीटमेंट शुरू हुआ. लेकिन शाम सवा 6 बजे तक उसकी सांसें थम गई. उसको मृत घोषित कर दिया गया. सेप्सिस उसके पूरे शरीर में फैल गया था. 

अपोलो हॉस्पिटल्स के मुताबिक, सेप्सिस एक घातक चिकित्सा स्थिति है जो एक जीवाणु या वायरल संक्रमण की प्रतिक्रिया में होती है जिसमें शरीर उस रोगी की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा ही क्षतिग्रस्त हो जाता है.

पिछले 16 दिसंबर को एक कर्मचारी ने लड़की का अपहरण कर लिया था. जब वो अपने घर के पास खेल रही थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसे पास की झाड़ियों में ले गया. और वहां उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया. और इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया. पुलिस ने वारदात के एक दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विजय पासवान मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है. वो पीड़िता के पिता के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करता था. पीड़िता का परिवार भी झारखंड का रहने वाला है. विजय पासवान को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था. जिसके खत्म होने के बाद 23 दिसंबर को उसकी रिमांड 7 दिन और बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें - ओखली में सिर देकर बच्चों की हत्या, बंदूक की नोंक पर अनगिनत रेप, रोकने वाला कोई नहीं

झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले हफ्ते वडोदरा के अस्पताल का दौरा किया था. यहां उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर गुजरात सरकार पर निशाना साधा था. और पीड़िता के परिजनों को 4 लाख का चेक भी सौंपा था. दीपिका पांडे सिंह के दौरे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर अपराध पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. 

वीडियो: महज़ 200 रुपए में पाकिस्तान के एजेंट्स को दी इंडिया की सीक्रेट जानकारी, गुजरात ATS ने फिर ऐसे पकड़ा.

Advertisement

Advertisement

()