The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • grater noida baby girl got wrong injection in hand amputate dadri

जन्म के बाद बीमार बड़ी बच्ची को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया, अब हाथ काटना पड़ेगा

5 अक्टूबर को बच्ची का जन्म हुआ था. बाद में उसकी तबीयत खराब हुई तो 9 अक्टबूर को परिवार उसे दादरी के एक नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए ले गया. आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को गलत तरीके से हाथ में इंजेक्शन लगाया गया.

Advertisement
Grater Noida, Dadri
ग्रेटर नोएडा के दादरी में नवजात बच्ची के हाथ में लगा गलत इंजेक्शन.
pic
अरुण त्यागी
font-size
Small
Medium
Large
23 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 10:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक नवजात बच्ची का हाथ काटने की नौबत आ गई. आरोप है कि उसे गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया गया. इससे बच्ची के हाथ में इंफेक्शन फैल गया. हालत ये हो गई है कि अगर बच्ची का हाथ नहीं काटा गया तो संक्रमण उसके पूरे शरीर में फैलेगा जिससे उसकी मौत भी हो सकती है. यानी बच्ची की जान बचाने के लिए माता-पिता को उसका हाथ कटवाना ही होगा. 

इंडिया टुडे से जुड़े अरुण त्यागी की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अक्टूबर को चिटहैरा गांव के निवासी शिवम भाटी की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था. बाद में उसकी तबीयत खराब हुई तो 9 अक्टबूर को परिवार उसे दादरी के एक नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए ले गया. आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को गलत तरीके से हाथ में इंजेक्शन लगाया गया. इसकी वजह से बच्ची के हाथ में सूजन होने लगी और वो नीला पड़ने लगा.

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो डॉक्टरों ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी. उधर बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी. परिजनों ने आरोप लगाया, 

Image embed

पीड़ित परिवार ने नर्सिंग होम के खिलाफ थाना दादरी में FIR दर्ज कराई है. मामले का संज्ञान लेते हुए दादरी के थाना प्रभारी ने गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को जांच के लिए निवेदन पत्र भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: नोएडा में Uber ड्राइवर की बेहूदगी, यू-टर्न पर महिलाओं से उलझा, गाली दी, मारने को रॉड निकाल ली

थाना प्रभारी ने बताया,

Image embed

थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने सीएमओ को एक जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए निवेदन किया है ताकि पुलिस अपनी कार्रवाई कर सके.

वीडियो: विराट कोहली ने दो जीरो के बाद ऐसा क्या इशारा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है?

Advertisement

Advertisement

()