The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • noida uber driver harassment girls abuse video

नोएडा में Uber ड्राइवर की बेहूदगी, यू-टर्न पर महिलाओं से उलझा, गाली दी, मारने को रॉड निकाल ली

आरोप है कि यू-टर्न को लेकर लड़कियों की कैब ड्राइवर से बहस हुई. इस पर वो ऐसा बिदका की गाली देते हुए रॉड से मारने की कोशिश की.

Advertisement
noida uber driver harassment girls abuse video
ऊबर ड्राइवर द्वारा लड़कियों को गाली और बदसलूकी करते हुए वीडियो वायरल है. (तस्वीर-इंस्टाग्राम)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
24 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 24 सितंबर 2025, 08:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऊबर ड्राइवर के कुछ लड़कियों को गाली देने और बदसलूकी करने का वीडियो वायरल है. लड़कियों ने ऑफिस जाने के लिए ऊबर कैब बुक की थी. लेकिन रास्ते में कैब ड्राइवर से यू-टर्न को लेकर उनकी बहस हो गई. आरोप है कि कैब ड्राइवर गाली देते हुए लड़कियों को नीचे उतार देता है. इसके बाद अपनी कार से डंडा निकालकर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है. फिर मां की गाली देते हुए कहता है कि “@#.. वीडियो डिलीट कर.” घटना का वीडियो एक लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

मंगलवार, 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर तशू गुप्ता नाम की यूजर ने ये वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 128 के लिए ऊबर कैब ली थी, जिसमें उनके साथ और लड़कियां भी थीं. तशू ने अपनी पूरी आपबीती बताते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

महिला ने आगे लिखा है,

Image embed

तशू ने आगे लिखा कि उन्होंने पुलिस और महिला हेल्पलाइन, दोनों को फोन करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. आगे उन्होंने यूपी पुलिस और अधिकारियों को टैग करते हुए ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए चिंता का विषय है.

Image embed
ऊबर

हालांकि तशू की पोस्ट पर ऊबर की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. कंपनी इस व्यवहार पर चिंता जताते हुए लिखा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है. हम आपकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं. कंपनी ने पीड़िता से कहा कि वो अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स सीधे मैसेज के जरिए भेजें. जल्द ही कंपनी उनसे संपर्क करेगी.

वीडियो: बाइक टैक्सी बैन, जुर्माने की राशि जानकर ओला, ऊबर और रैपिडो वाले दिल्ली में पंगा नहीं लेंगे!

Advertisement

Advertisement

()