The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Goa club fire blaze cylinder blast in midnight 23 people killed many injured

बाहर नहीं भागे, धमाका सुनते ही बेसमेंट में घुस गए... 20 का दम घुटा, गोवा नाइट क्लब आग में 25 की मौत

Goa Night Club Fire: गोवा के अरपोरा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और कई झुलस गए. मरने वालों में क्लब के कर्मचारी और कुछ पर्यटक शामिल हैं. यह घटना आधी रात के आसपास हुई, जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं

Advertisement
Goa Club Fire
गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. (फोटो: X)
pic
अर्पित कटियार
7 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 7 दिसंबर 2025, 02:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गोवा के एक नाइट क्लब में देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद यह हादसा हुआ. मरने वालों में ज्यादातर क्लब के कर्मचारी हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे की सूचना पाकर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह तक बचाव कार्य जारी रहा. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 दिसंबर और 7 दिसंबर की दरमियानी रात में यह हादसा हुआ. राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव के बिर्च बाय रोमियो लेन क्लब में आधी रात के कुछ ही देर बाद आग लग गई. गोवा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया, 

Embed
Embed

सब बेसमेंट में घुस गए

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जब किचन एरिया में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ. चंद सेकंड में आग ने पूरे किचन को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बेसमेंट तक धुएं का गुबार भर गया. क्लब का बेसमेंट उस वक्त कर्मचारियों से भरा हुआ था. ज्यादातर लोग वहीं काम कर रहे थे. जैसे ही आग लगी, अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग बाहर की तरफ भागने की बजाय बेसमेंट की ओर भागे, जहां धुएं की चादर पहले से फैल चुकी थी. इसलिए ही हादसे में मरने वालों में 22 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि तीन लोगों के शव बुरी तरह झुलसे हुए मिले.

Embed

देर रात घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित रसोई में काम करते थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं. उन्होंने आगे कहा कि मरने वालों में ‘तीन से चार पर्यटक’ भी शामिल हैं.

Embed

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, नाइट क्लब में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं किया गया था. सावंत ने कहा कि क्लब मैनेजमेंट और उन अधिकारियों, दोनों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद क्लब को चलने दिया.

एक X पोस्ट में CM प्रमोद सावंत ने घटना को लेकर दुख जताया. उन्होंने लिखा, 

Embed
Embed

PM मोदी ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरपोरा आग हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद देने का भरोसा दिलाया है.

Embed

प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान भी किया कि हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: आग ने निगल ली पूरी सोसायटी, फायरफाइटर समेत 44 की मौत, 279 लापता

दम घुटने से हुई मौतें

बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने कहा कि घटना से वे बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि गोवा के सभी क्लबों का सुरक्षा ऑडिट करना जरूरी है. आगे कहा,

Embed

विधायक लोबो ने बताया कि पर्यटकों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा सबसे जरूरी है, और ज़्यादातर लोगों की मौत बेसमेंट की ओर भागते समय दम घुटने से हुई.

वीडियो: दुनियादारी: हांगकांग अग्निकांड में 55 लोगों की मौत, इतनी बड़ी आग लगी कैसे?

Advertisement

Advertisement

()