The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Goa Birch Romeo Lane Nightclub Woman Serious Allegations Against Bouncer And manager Physical Assault

गोवा का रोमियो लेन क्लब, पुराना कांड सामने आया… महिला टूरिस्ट बोलीं– मैनेजर और बाउंसरों ने की पिटाई

महिला टूरिस्ट ने बताया कि पुलिस के स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा. दावा है कि बहुत कोशिश के बाद FIR दर्ज हुई. अपनी शिकायत में उन्होंने दोनों मालिकों के नाम शामिल किए थे. लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए हटा दिया.

Advertisement
Goa Birch Romeo Lane Nightclub Woman Serious Allegations Against Bouncer And manager Physical Assault
मीडिया से बात करते हुए महिला ने लगाए आरोप.
pic
रिदम कुमार
12 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025, 02:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब (Birch by Romeo Lane Night Club) का विवादों से नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. आग से 25 लोगों की मौत, अवैध निर्माण जैसे गंभीर आरोपों के बाद अब इसमें एक और गंभीर आरोप जुड़ गया है. वैभवी नाम की महिला टूरिस्ट ने सामने आकर आरोप लगाया है कि वह पिछले महीने फैमिली के कुछ लोगों के साथ क्लब में गई थीं. लेकिन यहां के मैनेजर और बाउंसरों ने उनके और परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट की. 

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में वैभवी ने आरोप लगाया कि उनके प्रति क्लब के स्टाफ का रवैया बेहद खराब था. उन्होंने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ेंः 'न फायर सेफ्टी, न इमरजेंसी अलार्म', गोवा अग्निकांड की FIR में बड़े खुलासे

Image embed

वैभवी ने आगे कहा,

Image embed

वैभवी ने बताया कि जब उन्होंने माफी मांगने की कोशिश की तो मैनेजर ने बाउंसरों को बुला लिया. वे उनका पीछा करने लगे और उनकी पिटाई की. वैभवी ने आरोप लगाया कि बाउंसरों ने उनकी बहन के सीने पर वार किए. उसे इतनी जोर से धक्का दिया कि वह सीढ़ियों से गिर गई. इतना ही नहीं क्लब वालों ने एंट्री गेट पर बैरिकेड लगा दिया ताकि वे निकल न सकें.

यह भी पढ़ेंः गोवा नाइटक्लब कांड के बाद दूसरा धमाका, लूथरा बंधुओं की कागजी कंपनियों का पूरा खेल बेनकाब

वैभवी आगे कहती हैं,

Image embed

उन्होंने बताया कि पुलिस के स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा. दावा है कि बहुत कोशिश के बाद FIR दर्ज हुई. अपनी शिकायत में उन्होंने दोनों मालिकों के नाम शामिल किए थे. लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए हटा दिया कि जब यह घटना हुई तो वे फिजिकली मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी कोई गलती नहीं है.

यह भी पढ़ेंः लूथरा ब्रदर्स पकड़े गए, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद भाग गए थे थाईलैंड

फिलहाल वैभवी के आरोपों पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में एक बार फिर बिर्च बाय नाइटक्लब पर सवाल उठ रहे हैं. 

वीडियो: गोवा क्लब अग्निकांड में आग लकड़ी की वजह से फैली, बाहर जाने का रास्ता ही नहीं था

Advertisement

Advertisement

()