The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Epstein’s ‘wild’ dinner party Elon Musk Mark Zuckerberg FBI on sex trafficking ring

एपस्टीन की ‘वाइल्ड’ डिनर पार्टी में दिखे मस्क और जकरबर्ग, FBI ने क्या खुलासा किया?

FBI ने जेफ्री एपस्टीन के बैंक रिकॉर्ड्स और ईमेल्स की जांच की. उसके घरों की तलाशी ली. सालों तक पीड़ित लड़कियों से बात की और दुनिया के बड़े-बड़े लोगों से उसके रिश्ते के बारे में पूछा. जांच में एपस्टीन के नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के कई सबूत मिले, लेकिन कुछ और भी सामने आया.

Advertisement
pic
9 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:31 AM IST)
Epstein’s ‘wild’ dinner party Elon Musk Mark Zuckerberg FBI on sex trafficking ring
जेफ्री एपस्टीन ने 20 अगस्त 2015 को अरबपति टॉम प्रिट्जकर को एक ईमेल भेजा था. जिसमें उसने डिनर पार्टी को "वाइल्ड" बताया था. (फोटो- US Justice Department)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जेफ्री एपस्टीन की मौत के बाद भी उसकी फाइलें (Epstein Files) लगातार रिलीज हो रही हैं. अब 2015 में हुई एक ‘वाइल्ड’ डिनर पार्टी की कुछ फोटो और ईमेल रिलीज किए गए हैं. इनमें एक फोटो है जिसमें एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग एक डिनर टेबल पर बैठे दिख रहे हैं. दूसरी तरफ, Associated Press ने जस्टिस डिपार्टमेंट के इंटरनल रिकॉर्ड्स चेक किए. इनमें पता चला कि एपस्टीन बड़े और पावरफुल लोगों के लिए सेक्स ट्रैफिकिंग रिंग जैसा कुछ भी नहीं चला रहा था.

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जो फोटो जारी की है, उसमें मार्क जकरबर्ग एलन मस्क, पेपाल के को-फाउंडर पीटर थिएल और MIT मीडिया लैब के पूर्व डायरेक्टर जोई इटो के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं. ये तस्वीर कथित तौर पर जेफ्री एपस्टीन ने अगस्त 2015 में खुद को ईमेल की थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एपस्टीन ने इस फोटो की एक कॉपी फ्रेम कराकर अपने मैनहट्टन अपार्टमेंट में भी लगा रखी थी.

जेफ्री एपस्टीन ने 2 अगस्त 2015 को अपने दोस्त पीटर एटिया को एक ईमेल भेजा था. इस ईमेल में एपस्टीन ने पूछा, "तुम कहां हो?" फिर लिखा, "हो सकता है मैं सोमवार LA में रहूंगा, Burbank में दूसरे BBJ (प्राइवेट जेट) का इंटीरियर देखने. आज रात डिनर मस्क, थिएल, जकरबर्ग के साथ." इस पर पीटर एटिया ने जवाब दिया, "बहुत शानदार डिनर लग रहा है."

जेफ्री एपस्टीन ने 20 अगस्त 2015 को अरबपति टॉम प्रिट्जकर को एक ईमेल भेजा था. जिसमें उसने डिनर पार्टी को "वाइल्ड" बताया था.

सेक्स ट्रैफिकिंग रिंग नहीं चला रहा था एपस्टीन

वहीं, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने जेफ्री एपस्टीन के बैंक रिकॉर्ड्स और ईमेल्स की जांच की. उसके घरों की तलाशी ली. सालों तक पीड़ित लड़कियों से बात की और दुनिया के बड़े-बड़े लोगों से उसके रिश्ते के बारे में पूछा. जांच में एपस्टीन के नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के कई सबूत मिले, लेकिन इस बात के कम ही सबूत मिले कि वो बड़े-बड़े और ताकतवर लोगों के लिए सेक्स ट्रैफिकिंग रिंग चला रहा था.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक एपस्टीन के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और वर्जिन आइलैंड्स के घरों से कई रिकॉर्ड्स जब्त किए गए. इन वीडियो और फोटो में किसी भी पीड़िता के साथ यौन शोषण नहीं पाया गया. ये बात एक सरकारी वकील ने 2025 के एक मेमो में लिखी है.

एपस्टीन के पैसे के रिकॉर्ड की भी जांच की गई. लेकिन इसमें किसी भी अपराध का कनेक्शन नहीं पाया गया. ये 2019 में एक इंटरनल मेमो में कहा गया. एक पीड़िता ने दावा किया था कि एपस्टीन ने उसे अपने अमीर दोस्तों को बेच दिया था. लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई. साथ ही किसी और पीड़िता ने ऐसी कोई भी बात नहीं बताई.

पिछले साल जुलाई में FBI एजेंट्स ने एक ईमेल में बताया कि चार या पांच पीड़ित महिलाओं ने दावा किया था कि उनके साथ यौन शोषण किया गया था. लेकिन एजेंट्स ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ फेडरल (केंद्रीय) स्तर पर चार्ज लगाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले, इसलिए ये मामले स्थानीय पुलिस को भेज दिए गए.

फिलहाल, एसोसिएटेड प्रेस (AP) और कुछ अन्य मीडिया संस्थान लाखों पेजों के इन डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे हैं. हो सकता है आने वाले समय में इनमें और बड़े खुलासे सामने आएं.

बता दें कि एपस्टीन फाइल्स में कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स. जेफ्री एपस्टीन के प्राइवेट जेट की फ्लाइट लॉग्स. उसकी बदनाम छोटी ब्लैक बुक, जिसमें हजारों बड़े-बड़े लोगों के नंबर थे. उसके ईमेल. उसका कैलेंडर. उसके पैसों का पूरा हिसाब. उसकी तस्वीरें, जिनमें छोटे बच्चे और रसूखदार लोग साफ देखे जा सकते हैं. ये सब कुछ शामिल है.

लेकिन इस कलेक्शन का सबसे विस्फोटक हिस्सा एक तथाकथित क्लाइंट लिस्ट बनी. कहते हैं ये वो लिस्ट है, जिसमें हर उस बड़े आदमी का नाम है, जो एपस्टीन के रैकेट में शामिल था. इस रैकेट में डॉनल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन, बिल गेट्स, स्टीफन हॉकिंग्स समेत ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू का नाम भी आया.

वीडियो: जेफरी एपस्टीन की मौत का पूरा सच क्या है?

Advertisement

Advertisement

()