The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • ED Team Attacked After Searches At Bhupesh Baghel's Home baghel reveals cash recovered

भूपेश बघेल के घर पहुंची ED की टीम पर हमला, पूर्व सीएम ने खुद बताया कितना कैश मिला

ED की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया. इसमें कोई घायल हुआ या नहीं, ये अभी साफ नहीं है. हालांकि, ED अधिकारी की कार पर पत्थर फेंकने वाले शख्स को पुलिस की टीम ने तुरंत पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले जा रही है.

Advertisement
ED Team Attacked After Searches At Bhupesh Baghel's Home baghel reveals cash recovered
ED की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
10 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 09:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पहुंची ED की टीम पर हमला हो गया है. टीम रेड के बाद बघेल के घर से निकल रही थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया. रिपोर्ट्स हैं कि ED इसे लेकर केस भी दर्ज करवा सकती है. ED पर हुए हमले का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है. वहीं छापे के बाद बघेल ने बताया कि ED की टीम को सभी के पास से 33 लाख रुपये मिले हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक ED की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया. इसमें कोई घायल हुआ या नहीं, ये अभी साफ नहीं है. हालांकि, ED अधिकारी की कार पर पत्थर फेंकने वाले शख्स को पुलिस की टीम ने तुरंत पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले जा रही है.

रिपोर्ट के अनुसार ED की टीम 10 मार्च की सुबह भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर शराब घोटाले से संबंधित मामले में छापेमारी करने पहुंची थी.

Embed

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि रेड के बाद ED के उपनिदेशक स्तर के एक अधिकारी की कार पर हमला किया गया. हमले के वीडियो में लोगों का एक बड़ा समूह ED अधिकारियों को घेर कर उन पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत भिलाई में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल और कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली गई.

अधिकारियों ने बताया कि चैतन्य बघेल अपने पिता के साथ भिलाई में रहते हैं, इसलिए परिसर को कवर किया जा रहा है. चैतन्य बघेल पर शराब घोटाले की आय से फायदा मिलने का संदेह है. अधिकारी के मुताबिक राज्य में करीब 14-15 परिसरों की तलाशी ली गई.

बघेल ने क्या आरोप लगाए?

ED के छापे के बाद पूर्व सीएम बघेल ने खुलासा किया कि एजेंसी को उनके घर से कितनी रकम मिली है. कांग्रेस नेता ने कहा कि वे यहां अपनी पत्नी, तीन बेटियों, एक बेटे, बहू और पोते-पोतियों के साथ घर में रहते हैं. बघेल के मुताबिक उन सभी के पास से बरामद की गई कुल नकदी 33 लाख रुपये है. भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि उनकी आय के स्रोतों (जिसमें 140 एकड़ जमीन भी शामिल है) को देखते हुए ये कोई ‘बड़ी रकम नहीं’ है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार पूर्व सीएम ने कहा,

Embed
Embed

बघेल ने ये भी दावा किया कि एजेंसी ने नोट गिनने वाली मशीनें लाकर सनसनी पैदा करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाया गया कि नोट गिनने वाली मशीनें लाई गई हैं. ये कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है, स्पष्ट है कि अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है.

वीडियो: भूपेश बघेल के बेटे के घर छापा, 14 ठिकानों पर ED की रेड जारी, 'शराब घोटाले' से जुड़ा है मामला

Advertisement

Advertisement

()