The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Donald Trump Removes Office Desk After Elon Musk Son Seen Picking His Nose Wiping Fingers

मस्क के लड़के ने नाक में उंगली डाल जगह-जगह लगाया था हाथ, ट्रंप ने अपनी डेस्क बदलवा दी

Trump removes Resolute Desk: Elon Musk का बेटा अपना नाक खुजाते, उसे डेस्क पर पोंछते और कुछ आवाज़ें निकालते दिखा. अब ये डेस्क बदल दिया गया है.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2025, 02:07 PM IST)
Trump Removes Office Desk
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने 145 साल पुराने प्रतिष्ठित डेस्क को बदल दिया है. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफ़िस के डेस्क में 145 साल बाद बदलाव किया है (Trump Removes Office Desk). ऑफ़िस में C&O डेस्क को लगाया गया है. इससे पहले, यहां 145 साल तक रेज़ोल्यूट डेस्क मौजूद था. इसी रेज़ोल्यूट डेस्क के पास से एलन मस्क के बेटे ‘X Æ A-Xii’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में एलन मस्क का बेटा अपनी नाक खुजाते, उसे डेस्क पर पोंछते और कुछ आवाज़ें निकालते दिखा था. इस चार साल के बच्चे ने तब ख़ूब सुर्खियां बटोरी थीं.

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर नए डेस्क के साथ ओवल ऑफ़िस की एक तस्वीर शेयर की. साथ ही, उन्होंने लिखा,

चुनाव के बाद राष्ट्रपति को 7 में से एक डेस्क चुनने का मौका मिलता है. ये डेस्क “C&O” बहुत प्रसिद्ध है. इसका इस्तेमाल राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश और अन्य लोगों ने किया था. अब इसे वॉइट हाउस में अस्थायी रूप से स्थापित किया गया है. जबकि रेसोल्यूट डेस्क को थोड़ा रिफिनिश किया जा रहा है. एक ज़रूरी काम. ये एक सुंदर, लेकिन अस्थायी रिप्लेसमेंट है!

बता दें, डॉनल्ड ट्रंप अतीत में ख़ुद को रोगाणुओं से डरने वाला व्यक्ति (Germophobe) बता चुके हैं. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डेस्क में बदलाव का कारण क्या है. यानी ये पता नहीं चल पाया है कि नाक खुजलाने की घटना के कारण ये हुआ है या नहीं.

बेटे के साथ पहुंचे थे एलन मस्क

बता दें, एलन मस्क अपने बेटे ‘X Æ A-Xii’ को एक्स के नाम से बुलाते हैं. 11 फ़रवरी को मस्क, अपने बेटे को लेकर ओवल ऑफ़िस पहुंचे थे. इस दिन डॉनल्ड ट्रंप फेडरल वर्कफ़ोर्स में कटौती जारी रखने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर रहे थे. इसी दौरान, एक्स रेज़ोल्यूट डेस्क के पास खड़ा दिखाई दे रहा था. जबकि मस्क अपने बेटे का कोट ठीक कर रहे थे. इसे ख़ुद वॉइट हाउस ने शेयर किया था.

ये भी पढ़ें - ट्रंप ने 182 करोड़ की जो सहायता राशि रोकी थी वो भारत के लिए थी ही नहीं

डेस्क का इतिहास

रेज़ोल्यूट डेस्क बीते 145 साल से ओवल ऑफ़िस का हिस्सा है. इसे 1880 में ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति रदरफोर्ड बी. हेस को गिफ़्ट किया था, “सद्भावना और मित्रता” के प्रतीक के रूप में. इसे ब्रिटिश जहाज HMS रेज़ोल्यूट की ओक लकड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया था.

वॉइट हाउस के मुताबिक़, इस डेस्क का इस्तेमाल रदरफोर्ड बी. हेस के बाद से हर राष्ट्रपति ने किया था. सिवाय राष्ट्रपतियों लिंडन बी. जॉनसन, रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड (1964 से 1977 तक) के. इसका पहली बार इस्तेमाल 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की मांग पर ओवल ऑफिस में किया गया था.

वीडियो: ट्रंप की डिपोर्ट पॉलिसी के बीच ये पंजाबी गाना चर्चा में क्यों?

Advertisement

Advertisement

()