The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Devendra Fadnavis oath ceremony Eknath Shinde ajit pawar deputy CM Maharashtra Azad Maidan

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे-अजित पवार ने ली डिप्टी CM की शपथ

Maharashtra CM Oath Ceremony: Devendra Fadnavis ने मुंबई के Azad Maidan में आज महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ ली. Eknath Shinde और Ajit pawar ने भी शपथ ली. इस कार्यक्रम में सचिन, शाहरूख, सलमान सब पहुंचे.

Advertisement
pic
5 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024, 06:44 PM IST)
Devendra Fadnavis oath ceremony Eknath Shinde ajit pawar deputy CM Maharashtra Azad Maidan
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
Quick AI Highlights
Click here to view more

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार, 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई. उन्होंने मराठी में शपथ ली. फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार (Ajit pawar) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शिंदे ने शपथ से पहले बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा.

देवेंद्र फडणवीस BJP के महाराष्ट्र में पहले ऐसे नेता हैं, जिनके हाथ तीसरी बार राज्य की कमान आई है. वहीं एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो सीएम के बाद डिप्टी सीएम बने हैं, इससे पहले शिंदे की सरकार में देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे. अगर NCP के नेता अजित पवार की बात करें तो उन्होंने छठी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. गुरुवार को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा किसी अन्य मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई. कहा जा रहा है कि महायुति गठबंधन के नेताओं की कई दौर की बातचीत के बाद अन्य मंत्री शपथ लेंगे.

bjp maharashtra oath
शपथ लेने से पहले मां से तिलक करवाते देवेंद्र फडणवीस
सचिन, शाहरूख, सलमान सब पहुंचे

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने शिरकत की. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह समेत कई हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं.

Eknath Shinde की Amit Shah से मीटिंग बाकी!

शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे और गृह मंत्रालय और अन्य विभागों पर चर्चा होगी. वहीं शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने कहा, ‘हमने कभी गृह विभाग नहीं मांगा और एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं.’ यहां पर आपको बता दें कि ऐसी चर्चा थी कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के साथ ही गृहमंत्री की पोस्ट भी चाहते हैं. और इसी वजह से ही पूर्ण बहुमत होने के बाद भी शपथ ग्रहण होने में कई दिन का समय लग गया.

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 23 नवंबर को नतीजे घोषित हुए थे. इसमें BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 230 सीटें मिलीं. महायुति में BJP को 132, शिवसेना को 57 और NCP के खाते में 41 सीटें आईं.

ये भी पढ़ें:- डिप्टी सीएम की शपथ पर शिंदे ने अजित पवार की ऐसी चुटकी ली, सब हक्के-बक्के

वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन को 46 सीटें मिलीं. MVA में शिवसेना (UBT) को 20, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली. महाराष्ट्र में इस बार के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई. महाराष्ट्र्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: महाराष्ट्र में शिंदे या फडणवीस? झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी कैसे?

Advertisement

Advertisement

()