The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi polls Kapil Mishra BJP Tension increased Karawal Nagar seat MLA Mohan Singh Bisht statement

कपिल मिश्रा को जहां से मिला टिकट, वहां के BJP विधायक बोले- 'कुछ भी हो, चुनाव तो यहीं से लड़ूंगा'

Karawal Nagar seat से BJP ने Kapil Mishra को टिकट दिया है. अब BJP के इस फ़ैसले से स्थानीय विधायक ने नाराज़गी जताई है. उन्होंने मैदान में उतरने का एलान कर दिया है. क्या-क्या कहा उन्होंने?

Advertisement
BJP candidate list for Delhi polls
कपिल मिश्रा को टिकट दिये जाने पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं. (फ़ोटो - इंडिया टुडे/ANI)
pic
हरीश
12 जनवरी 2025 (Updated: 12 जनवरी 2025, 07:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से BJP के विधायक मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Singh Bisht) ने अपनी पार्टी से नाराज़गी जताई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2025 के लिए करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा (Kapil Mishra Karawal Nagar seat) को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने तीखा बयान दिया है. उनका कहना है कि पार्टी (BJP) को लगता है कि ये सीट BJP की है, तो किसी को भी टिकट देने पर वो जीत जाएगा. लेकिन ये ग़लत है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2025 को लेकर 11 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में 28 अन्य उम्मीदवारों के साथ एक नाम कपिल मिश्रा का भी था. उन्हें करावल नगर सीट से BJP ने मैदान में उतारा है. लेकिन इस सीट से उन्हें टिकट दिये जाने पर अब मोहन सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कहा है,

आने वाले दिनों में पार्टी को पता चल जाएगा कि ज़मीनी कार्यकर्ता का क्या वजूद होता है. पार्टी मुझे कितना भी लालच दे दे कि यहां से लड़ लो, वहां से लड़ लो. लेकिन मैं तो अब चुनाव यहीं (करावल नगर) से लडूंगा.

जब मोहन सिंह बिष्ट से पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस जॉइन करेंगे, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. उनका कहना था कि वो 17 तारीख़ से पहले यानी 15 या 16 जनवरी को नॉमिनेशन फ़ाइल करेंगे. वहीं, न्यूज़ एजेंसी PTI के साथ बातचीत में मोहन सिंह ने कहा,

कपिल मिश्रा कौन हैं, ये जनता अच्छे से जानती है. मेरा करावल नगर की जनता से पारिवारिक लगाव रहा है. 5 फ़रवरी (चुनाव रिज़ल्ट का दिन) को करावल नगर का इतिहास बताएगा कि ज़मीनी कार्यकर्ता का वजूद है या हवा-हवाई का.

ये भी पढ़ें - दिल्ली चुनाव: महज आठ फीसदी वोट होने के बाद भी जाट एक बड़ी ताकत कैसे बने हुए हैं?

बताते चलें, विधायक मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर से 5 बार विधायक रह चुके हैं. लेकिन इस बार कपिल मिश्रा को इस सीट पर टिकट दिया गया है. इस तरह से कपिल मिश्रा अपने पुराने गृह क्षेत्र में लौटे हैं, जहां से वो 2015 में AAP के टिकट पर चुने गए थे. कपिल मिश्रा को टिकट दिए जाने पर असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

AIMIM के दिल्ली प्रमुख शोएब जमई ने कपिल मिश्रा को दिल्ली दंगों का असली मास्टरमाइंड बताया है. आजतक के साथ बातचीत में जमई ने कहा है,

अगर अरविंद केजरीवाल जैसी निकम्मी सरकार दिल्ली में ना होती और केंद्र में कोई और सरकार होती, तो आज कपिल मिश्रा जैसे दंगाई जेल में होते. अब अगर उन्होंने (BJP) यहां से कपिल मिश्रा को टिकट दिया है, तो ये शर्मनाक है.

जब शोएब जमई से पूछा गया कि क्या कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ AIMIM उम्मीदवार खड़ा करेगी, तो उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी विचार करेगी. बताते चलें, दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी. इसके तीन दिन बाद 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी.

वीडियो: AAP से BJP में शामिल हुए कपिल मिश्रा को टिकट, भाजपा की दूसरी लिस्ट आई

Advertisement

Advertisement

()