The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi police detained 12th class student accused of bomb threat emails in schools

स्कूलों को बम की धमकी 12वीं के स्टूडेंट ने दी थी, पुलिस ने पकड़ा तो खुला 'असली' खेल

दिल्ली पुलिस ने एक 12वीं के स्टूडेंट को अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि इस स्टूडेंट ने कई बार स्कूलों को बम की धमकी दी है. इस मामले में और क्या-क्या पता चला है?

Advertisement
delhi Class 12 student detained for bomb threats to Delhi schools
एक छात्र ने भेजा था बम का मेल, खुली पूरी कहानी | प्रतीकात्मक फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
10 जनवरी 2025 (Updated: 10 जनवरी 2025, 05:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी कथित तौर पर एक 12वीं के स्टूडेंट ने भेजी थी. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार, 10 जनवरी को आरोपी स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने स्कूल के साथ-साथ दिल्ली के कई अन्य स्कूलों को भी ईमेल में टैग किया था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट इससे पहले भी कई बार स्कूलों को इस तरह की धमकी दे चुका है.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान यह सामने आया कि छात्र ने ये मेल सिर्फ इसलिए भेजे थे क्योंकि वह स्कूल में एग्जाम नहीं देना चाहता था. स्कूल को शक न हो इसलिए उसने अपने स्कूल के साथ-साथ दिल्ली के कई अन्य स्कूलों को भी ईमेल में टैग किया था. अब साउथ दिल्ली पुलिस इस छात्र से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने यह काम अपनी मर्जी से किया है या किसी के कहने पर. पुलिस का कहना है कि छात्र को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूलों में भेजे ईमेल में स्टूडेंट ने लिखा था-

स्कूल में प्रवेश करने वाले छात्रों के बैग की सख्त जांच न करने से हमें अपने प्लान को अंजाम देने का सही मौका मिला. इस वक्त परीक्षा देने वाले छात्रों के अलावा हर कोई या तो मैदान में बाहर खड़ा होगा या इमारत के आसपास घूम रहा होगा. आपके कैंपस में कई बम प्लांट किए गए हैं. आप इनसे पूरी तरह अनजान हैं.

बीते 8 दिसंबर को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को रात करीब साढ़े 11 बजे धमकी भरा एक ईमेल मिला था. इसमें डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल भी शामिल थे. इस मेल में दावा किया गया था कि इस स्कूलों में बम प्लांट किए गए हैं. ईमेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के बदले 30 हजार डॉलर (करीब 26 लाख रुपये) की मांग भी की थी.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार, 8 जनवरी को भी कुछ स्कूलों को धमकियां दी गई थीं. इसमें दिल्ली के वसंत विहार और आरके पुरम के DPS, ब्लू बेल्स और टेगोर इंटरनेशनल स्कूल शामिल थे. चेकिंग के दौरान इन स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में साल 2024 में मई से लेकर दिसंबर महीने तक 50 बम की धमकियां भेजी गई हैं. इसमें सिर्फ स्कूल ही नहीं अस्पताल, एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां भी शामिल हैं. इस महीने ही 4 बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है.

हालांकि, अभी ये नहीं पता लगा है कि ये सभी धमकियां पकड़े गए स्टूडेंट ने ही दीं या कुछ धमकियों के पीछे किसी और का भी हाथ है.

वीडियो: दिल्ली में स्कूलों को मिली बम की धमकी, ईमेल भेजकर मांगी 25 लाख की फिरौती

Advertisement

Advertisement

()