The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi Female Tourist Attempted Rape On Her Way To Nainital Accused Driver Arrested Uttarakhand

नैनीताल ले जा रहे ड्राइवर ने ही की 'रेप' की कोशिश, जंगल में भागकर महिला ने खुद को बचाया

दिल्ली की एक 31 साल की महिला रात के समय काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल की ओर निकली. इस दौरान बल्दियाखान के पास ड्राइवर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया.

Advertisement
pic
7 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:59 PM IST)
Nainital, Uttarakhand
नैनीताल में टैक्सी ड्राइवर ने टूरिस्ट महिला के साथ रेप की कोशिश की. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली से नैनीताल घूमने जा रही एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दिया है. साथ ही आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया. आरोपी टैक्सी ड्राइवर की पहचान 39 वर्षीय दीपक सिंह बोरा के तौर पर हुई है, जो हल्द्वानी के फतेहपुर इलाके का निवासी है. 

इंडिया टुडे से जुड़ी लीला सिंह बिष्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की एक 31 साल की महिला रात के समय काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल की ओर निकली. इस दौरान बल्दियाखान के पास ड्राइवर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया. महिला के विरोध पर दोनों में मारपीट हुई. इस दौरान मौका मिलते ही पीड़ित महिला जंगल की ओर भाग गई. ड्राइवर भी महिला का सारा सामान और फोन लेकर फरार हो गया.

घटना की सूचना बेलुवाखान की ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल को हुई, जिसके बाद उनकी शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. साथ ही महिला को संरक्षण देने के साथ उससे आवश्यक जानकारी जुटाई और दोपहर में युवती का बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. साथ ही महिला के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

मामले पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में टीम का गठीत की गई. टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कार की पहचान की. साथ ही आरोपी ड्राइवर दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: महिला कहीं की हो भारत में सेफ नहीं? ये वीडियो सिर झुका देगा

आरोपी के पास से पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद किया गया. साथ ही  घटना में इस्तेमाल में हुई कार को भी बरामद किया गया.

वीडियो: खामेनेई के X अकाउंट से ट्वीट के जरिए इजरायल को क्या चेतावनी दी गई?

Advertisement

Advertisement

()