The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Foreigner Woman Sexually Assaulted In Mumbai Video Viral Maharashtra Police

महिला कहीं की हो भारत में सेफ नहीं? ये वीडियो सिर झुका देगा

विदेशी महिला ने बताया कि वह भारत में 2 महीने से रह रही है. लेकिन उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2026, 12:48 PM IST)
Mumbai
मुंबई में विदेशी महिला यौन उत्पीड़न का शिकार हुई. (फोटो- सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत के 'अतिथि देवो भव' वाले छवि को खराब करने से कुछ मनचले बाज नहीं आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल है, जो मुंबई का बताया जा रहा है. महिला ने वीडियो शेयर कर दो लड़कों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसमें साफतौर पर दो लड़कों को महिला के साथ बदसलूकी करते देखा जा सकता है. वीडियो इंस्टाग्राम पर lost.with.ines नाम के एक यूजर आईडी पर शेयर किया गया है. इसके साथ महिला ने कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भारत में 2 महीने से रह रही हैं लेकिन उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ. कैप्शन में उन्होंने भारत में अपने बिताए हुए दिनों को ‘अच्छा’ और ‘वेलकमिंग’ बताया.  

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा,  

‘मेरे कई बार मना करने के बाद भी वे हमारा पीछा करते रहे और फोटो की मांग करते रहे. मैं असहज महसूस कर रही थी लेकिन फिर भी वो फोटो के लिए बहुत ज्यादा जोर दे रहे थे.’

महिला ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि दोनों मनचले लड़कों ने उनका कम से कम 15 मिनट तक पीछा किया, जिससे वो दोनों काफी परेशान हो गई थीं. महिला ने कैप्शन में लिखा कि वे उन लड़कों से इतना परेशान हो गईं कि उन्हें धक्का देकर हटाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: गोलगप्पे में जहर देकर गर्भवती गर्लफ्रेंड को मारने की कोशिश की, भागकर बचाई जान, आरोपी अरेस्ट

महिला ने अपने वीडियो के कैप्शन में यह भी बताया कि 'नहीं' शब्द अपने आप में एक पूरा सेटेंस है, जिसे लोगों को याद दिलाना जरूरी है. साथ ही अपनी सेफ्टी और कम्फर्ट पर हमेशा ध्यान देने की भी बात कही. बता दें कि वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. Vikin.ing नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,

'यह बहुत अजीब है. ऐसा मैंने दिल्ली में कई बार अनुभव किया है. यहां पर 'नहीं' का मतलब 'नहीं' नहीं है!'

वहीं,  Nau.turner नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'भारत में यात्रा न' करने की सलाह दी. बता दें कि विदेशी महिला अपनी एक दोस्त के साथ भारत घूमने के लिए आई थीं. वहीं, खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पुलिस कार्रवाई की कोई खबर सामने नहीं आई है.

वीडियो: दुनियादारी: अफगानिस्तान- पाकिस्तान में जंग क्यों छिड़ी? पूरी बात जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()