The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi Election AAP manifesto Arvind Kejriwal Guarantees employment women senior citizens

'AAP पूरे नहीं कर पाई 3 वादे...' अरविंद केजरीवाल मेनिफेस्टो जारी करते समय ये क्या कह गए?

Delhi polls AAP manifesto: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के इस मेनिफेस्टो को 'केजरीवाल की गारंटी' बताया है.

Advertisement
Delhi Election AAP releases manifesto
दिल्ली चुनाव को लकर आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो. (फ़ोटो - X/@AAPDelhi)
pic
हरीश
27 जनवरी 2025 (Updated: 27 जनवरी 2025, 01:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi polls) के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना मेनिफेस्ट जारी कर दिया है (AAP manifesto). इस मेनिफेस्टो में रोजगार का वादा, महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने और संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज का वादा किया गया है.

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के इस मेनिफेस्टो को 'केजरीवाल की गारंटी' बताया है. मेनिफ़ेस्टो में इन चीज़ों को लेकर वादे किए गए हैं.

-  रोजगार की गारंटी

- महिला सम्मान योजना, इसके तहत हर महिला को हर महीने ₹2100 उसके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे

- संजीवनी योजना, जिनकी उम्र 60 साल से ज़्यादा हो गई है, उनका मुफ्त इलाज

- पानी के ग़लत बिल माफ़ किए जाएंगे

- पानी की सप्लाई 24 घंटे होगी

- सड़कें यूरोप जैसी बनाएंगे

- यमुना नदी का पानी साफ किया जाएगा

- डॉक्टर आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना, इसके तहत दिल्ली से दलित समाज के किसी भी बच्चे को अगर विदेश के किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिले, तो उसके रहने-आने-जाने-पढ़ाई खाने-पीने का खर्चा दिल्ली सरकार देगी

- छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री होगी, वहीं दिल्ली मेट्रो के किराये में छूट मिलेगी

- पुजारी और ग्रंथी को हर महीने 18-18 हज़ार रुपये दिए जाएंगे

- दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी उपलब्ध होगी

- सीवर ठीक करने का काम अच्छे से होगा

-राशन कार्ड बनाएंगे

- ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा चालकों को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग के और जीवन बीमा-स्वास्थ्य बीमा

- RWA (Resident Welfare Association) को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए फंड

ये भी पढ़ें - आम आदमी पार्टी का 2020 का मेनिफेस्टो

‘पक्की गारंटी’

मेनिफेस्टो को लेकर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा,

ये केजरीवाल की गारंटी है, मोदी की गारंटी नहीं. ये पक्की गारंटी है, उनके जैसी कच्ची गारंटी नहीं है. पहले हम लोगों ने गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया. फिर इन्होंने भी इस्तेमाल किया और गारंटी शब्द को बर्बाद कर दिया.

'तीन वादे पूरे नहीं'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आगे बोले,

2020 में हमने कहा था कि 24 घंटे साफ पीने का पानी का इंतजाम करेंगे, यमुना साफ करेंगे और दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाएंगे. लेकिन आज मैं सबके सामने कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 साल में ये तीन काम हम नहीं कर पाए. हमारे फरवरी 2020 में सरकार बनी, मार्च में करोना हो गया, ढाई साल करोड़ों चला. उसके बाद इन्होंने फर्जी जेल, जेल, जेल का खेल खेला. मेरी सारी टीम बिखर गई, अब हम सारे जेल से बाहर आ गए. अपने बचड़ों से निपट लिये. अब ये तीनों चीज़ें हर दिल्ली वाले का भी सपना है और यह मेरा भी सपना है. व्यक्तिगत तौर पर मैं दिल्ली में ये तीनों काम होते हुए देखना चाहता हूं.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘किस्मत से हमारे पास पढ़े लिखे लोगों की टीम है. उनकी तरह अनपढ़ नहीं हैं हम लोग.’

वीडियो: ‘जबरन हटवाई…’ अरविंद केजरीवाल के पास से पंजाब की सुरक्षा दिल्ली पुलिस ने हटवा दी, क्यों?

Advertisement

Advertisement

()