BJP का आरोप, केजरीवाल ने CM आवास में 'गोल्ड प्लेटेड' टॉयलेट बनवाए, कीमत भी बताई
भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम ऐसी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जबकि शहर का बुनियादी ढांचा अभी भी सही नहीं है.
.webp?width=210)
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर BJP ने आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है. BJP नेता आरपी सिंह ने 31 दिसंबर को AAP संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आधिकारिक आवास में कथित तौर पर गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट बनवाने का आरोप लगाया है. BJP ने ये भी आरोप लगाया कि पूर्व सीएम ऐसी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जबकि शहर का बुनियादी ढांचा अभी भी सही नहीं है.
आरपी सिंह बाकायदा एक प्रतीकात्मक टॉयलेट लेकर आए जिस पर गोल्डन कलर पेंट किया गया था. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया,
केजरीवाल ने लगाया BJP पर ‘गालियां’ देने का आरोप"ये गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट है. मुख्यमंत्री ने अपने घर में ऐसे 12 टॉयलेट बनवाए थे. 56 करोड़ के शीशमहल में 1.44 करोड़ रुपये के टॉयलेट बनवाए गए. हम शहर के लोगों से कह रहे हैं कि वो आपको रेवड़ी देकर आपका वोट लेते हैं और फिर खुद ऐसा करते हैं. हमने यहां टॉयलेट्स की हालत देखी है. हम कह रहे हैं कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम अच्छे टॉयलेट्स और बाथरूम बनवाएंगे. रेवड़ी के नाम पर दिल्ली को लूटा जा रहा है."
उधर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर BJP पर उन्हें गालियां देने का आरोप लगाया. दिल्ली सरकार ने सोमवार को ही ये योजना लॉन्च की है. केजरीवाल ने कहा कि जब से ये योजना लॉन्च हुई है बीजेपी के लोग उन्हें गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. X पर पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा,
“मेरा उनसे प्रश्न है- क्या मुझे गाली देने से देश का फायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं. गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है. अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यों नहीं किया? अब ही कर दो? मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है. मुझे गाली देने के बजाय आप अपने 20 राज्यों में इसे लागू करो, तब तो सबका फायदा होगा? मुझे गालियां क्यों देते हो?”
बता दें कि इस पहल के तहत दिल्ली भर के मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय देने का वादा किया गया है. 31 दिसंबर को केजरीवाल ने ISBT स्थित मरघट वाले बाबा के मंदिर में पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने BJP पर रजिस्ट्रेशन रोकने के आरोप भी लगाए.
वीडियो: 18000 रुपये देने वाली कौनसी स्कीम लेकर आए हैं अरविदं केजरीवाल?

