BJP सरकार दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करेगी, आतिशी का दावा- अब सब योजनाएं बंद होंगी
दिल्ली सरकार ने 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने का फैसला लिया है. AAP विधायक आतिशी ने इस फैसले को लेकर ही BJP सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कुछ और भी दावे किए हैं.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने BJP की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि BJP सरकार, AAP सरकार द्वारा चलाई गईं सभी योजनाएं बंद करने जा रही है. दिल्ली सरकार ने 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने का फैसला लिया है. आतिशी ने इस फैसले को लेकर ही सरकार पर निशाना साधा है. क्या है ये पूरा मामला आइए जानते हैं.
शुक्रवार, 07 मार्च को आतिशी ने एक्स पर अपने एक ट्वीट में लिखा,
दिल्ली की पूर्व सीएम ने आगे लिखा,
BJP सरकार क्यों बंद कर रही 250 मोहल्ला क्लिनिक?गुरुवार, 06 मार्च को दिल्ली की नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने 250 मोहल्ला क्लिनिक को तुरंत बंद करने का निर्णय लिया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को 100 दिन में मजबूत बनाने के सरकार के प्लान के तहत ये निर्णय लिया गया है.
दिल्ली सचिवालय में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,
बता दें कि AAP सरकार ने अक्टूबर 2015 में मोहल्ला क्लिनिक बनाए थे. 23 अगस्त, 2023 तक शहर में 533 मोहल्ला क्लिनिक बना दिए गए थे.
वीडियो: बंद मोहल्ला क्लिनिक, गायब दवा..., लल्लनटॉप के कैमरे में सब कैद, देखें वीडियो

.webp?width=60)

