कांग्रेस सांसद राकेश राठौर रेप केस में गिरफ्तार, बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठा ले गई पुलिस
Congress MP Rakesh Rathore ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट से समय मांगा था, जिस पर कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सत्र न्यायालय में समर्पण करने को कहा था. राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर (Congress MP Rakesh Rathore Arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राकेश राठौर को एक रेप केस में आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया है. कांग्रेस सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उसी वक्त पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. 29 जनवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यौन शोषण के आरोपी राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
29 जनवरी को जस्टिस राजेश सिंह चौहान की सिंगल बेंच ने सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता ने ये मुकदमा चार वर्ष के बाद दर्ज करवाया है, और उनके क्लाइंट को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है.
वहीं शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया.
राठौर के वकील ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट से समय मांगा था, जिस पर कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सत्र न्यायालय में समर्पण करने को कहा था. राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था.
MP Rakesh Rathore पर क्या आरोप लगे?पुलिस ने 17 जनवरी को एक महिला की शिकायत के बाद सांसद राकेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राठौर शादी का झांसा देकर पिछले चार सालों से उसका यौन शोषण कर रहे हैं.
महिला का आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने उसे राजनीति में भविष्य बनाने का झांसा भी दिया था. पीड़ित महिला का कहना है कि अब कांग्रेस सांसद पीछे हट रहे हैं और उन्हें धमकी भी दे रहे हैं. बता दें कि पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है.
कौन हैं कांग्रेस सांसद राकेश राठौर?बता दें कि राकेश राठौर साल 2017 में विधानसभा के चुनाव में सीतापुर सदर सीट से भाजपा विधायक बने थे. कोरोना काल के बाद वो पार्टी के खिलाफ बयान देने लगे. इसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए. इसके बाद वो कांग्रेस में आ गए. इससे पहले वो बसपा में भी रह चुके हैं. साल 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सीतापुर से टिकट दिया था और चुनाव में उन्हें जीत मिली थी.
वीडियो: दिल्ली चुनाव में 19 प्रतिशत उम्मीदवार 'दागी' हैं, AAP के आंकड़े तो चौंकाने हैं!

.webp?width=60)

