The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ajay Rai made fun of Rafale Congress leader uttar pradesh Pakistani media covered it BJP reacted

कांग्रेस नेता अजय राय ने Rafale को बताया खिलौना, पाकिस्तानी मीडिया ने कवर किया तो BJP ने घेर लिया

Ajay Rai on Rafale: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान के कुछ ही घंटों बाद ही पाकिस्तानी मीडिया ने उनके बयान को प्रमुखता से छापा. जिसे लेकर BJP नेताओं ने उनकी आलोचना की है. अजय राय ने क्या कहा?

Advertisement
Ajay Rai made fun of Rafale Congress leader uttar pradesh Pakistani media covered it BJP reacted
कांग्रेस नेता अजय राय ने BJP सरकार पर तंज कसा था (फोटो: ANI)
pic
अर्पित कटियार
5 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:43 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने Rafale को ‘खिलौना’ बताते हुए BJP सरकार पर कटाक्ष किया है (Ajay Rai on Rafale). मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक 'खिलौना विमान' दिखाया, जिस पर नींबू-मिर्चीी टंगा हुआ था और 'Rafale' लिखा हुआ था. कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी मीडिया ने कांग्रेस नेता अजय राय के बयान को प्रमुखता से छापा. जिसे लेकर BJP नेताओं ने उनकी आलोचना की है.

अजय राय ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता अजय राय का तंज पहलगाम आतंकी हमले को लेकर था, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 4 मई को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 

Image embed
Image embed

अजय राय के इस बयान के बाद पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY न्यूज़ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की Rafale के साथ और अजय राय के हाथ में ‘खिलौना Rafale’ की तस्वीर शेयर की. साथ ही कांग्रेस नेता के बयान को कवर किया. एक क्लिप में एंकर को भी अजय राय के बयान का जिक्र करते हुए सुना गया.

ये भी पढ़ें: रफाल पर ये आधी और पूरी चिट्ठी का क्या विवाद है, जिस पर बीजेपी-कांग्रेस लड़े पड़े हैं?

BJP ने किया पलटवार

अजय राय के बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने उनकी टिप्पणी पर पलटवार किया और कांग्रेस की आलोचना की. BJP नेता सीआर केसवन ने कहा,

Image embed

वहीं, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सवाल किया कि कांग्रेस लगातार सशस्त्र बलों के मनोबल पर हमला क्यों कर रही है. आगे उन्होंने कहा, 

Image embed
Image embed

BJP नेता बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी पाकिस्तानी ‘टेरर डीप स्टेट’ की आधिकारिक प्रवक्ता बन गई है.” उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की सत्यता पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: दो घोटाले, एक दलाल- UPA के सौदे की जांच CBI ने की, राफेल डील की जांच नहीं हुई?

Advertisement

Advertisement

()