The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • CM Devendra Fadnavis on Kamra kamra controversy on CM Eknath Shinde ajit pawar

वो गद्दार है... कुणाल कामरा के सपोर्ट में आए उद्धव, फडणवीस और अजित पवार क्या बोले?

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने अपने एक इवेंट में डिप्टी सीएम Eknath Shinde पर टिप्पणी की थी. इसके बाद शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो पर जाकर तोड़फोड़ की. इस पूरे मामले पर लगातार पॉलिटिकल रिएक्शंस आ रहे हैं.

Advertisement
CM Devendra Fadnavis on Kamra kamra controversy on CM Eknath Shinde ajit pawar
CM फडणवीस ने कामरा से माफी मांगने के लिए कहा (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
24 मार्च 2025 (अपडेटेड: 24 मार्च 2025, 03:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है (Kamra Kamra Controversy). कुणाल कामरा ने अपने एक इवेंट में डिप्टी सीएम शिंदे पर एक स्पूफ गाया था. इसके बाद शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो जाकर तोड़फोड़ की. अब इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी प्रतिक्रिया आई है. फडणवीस ने कहा है कि स्टैंडअप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन वो जो चाहें नहीं बोल सकते हैं.

‘कामरा को माफी मांगनी चाहिए…’

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्टैंड अप कॉमेडियन कामरा ने जिस तरह से डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का अपमान करने की कोशिश की है, वह गलत है. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

आगे उन्होंने कहा कि जो देशद्रोही थे, उन्हें जनता ने घर भेज दिया है. जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के जनादेश और विचारधारा का अपमान किया, उन्हें जनता ने उनकी जगह दिखा दी है.

ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की 'कॉमेडी' तो मच गया बवाल, शिवसेना वालों ने की जमकर तोड़फोड़

अजीत पवार क्या बोले?

इस विवाद के बाद कुणाल ने अपने ‘X’ अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया था. जिसमें वो एक संविधान की प्रति पकड़े नजर आ रहे हैं. इसी तस्वीर पर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने भी बयान जारी किया है. उन्होंने कहा,

Embed

उद्धव ठाकरे ने किया समर्थन

जहां एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी के लोग कामरा पर भड़के हुए हैं. वहीं, इस हंगामे के बीच शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे कामरा के समर्थन में आ गए हैं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 

Embed

कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ के मामले में खार पुलिस ने शिवसेना के युवा सेना महासचिव राहुल कनाल को हिरासत में लिया है. कुल 19 नामजद और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही कुणाल कामरा के ख़िलाफ भी FIR दर्ज की गई है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : कुणाल कामरा और Blinkit CEO की कंट्रोवर्सी, नए साल में Orders का Data बताने के बाद बवाल

Advertisement

Advertisement

()