The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Kunal Kamra Jokes On Eknath Shinde spark row, Shivsena workers Vandalise Venue

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की 'कॉमेडी' तो मच गया बवाल, शिवसेना वालों ने की जमकर तोड़फोड़

Kunal Kamra Eknath Shinde: कामरा पर यह FIR शिंदे गुट से विधायक मुराजी पटेल की शिकायत पर दर्ज की गई है. हाल ही में ‘नया भारत’ नाम से अपना यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया. इसमें कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की है. इस दौरान उन्होंने पार्टी को तोड़ने और बीजेपी के साथ गठबंधन करने के लिए शिंदे पर कटाक्ष किया.

Advertisement
Kunal Kamra Jokes On Eknath Shinde spark row, Shivsena workers Vandalise Venue
Kunal Kamra के वीडियो को लेकर बवाल. (फोटो- आजतक)
pic
अभिजीत करंडे
font-size
Small
Medium
Large
24 मार्च 2025 (अपडेटेड: 24 मार्च 2025, 08:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मुंबई में शिंदे गुट की शिवसेना ने खार इलाके में स्थित स्टूडियो यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की है. बीते दिनों यहां कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने एक शो किया था. इसका वीडियो 23 मार्च रविवार को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया. इस वीडियो को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से जोड़कर देखा जा रहा है. रविवार को तोड़फोड़ करने पहुंचे शिंदे गुट की शिवसेना के लोग इसी बात से नाराज़ थे. इस मामले में खार पुलिस ने शिवसेना के युवा सेना महासचिव राहुल कनाल को हिरासत में लिया है. कुल 19 नामजद और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही कुणाल कामरा के ख़िलाफ भी FIR दर्ज की गई है.

इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक, कामरा पर FIR शिंदे गुट से विधायक मुराजी पटेल की शिकायत पर दर्ज की गई है. हाल ही में ‘नया भारत’ नाम से अपना यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया. इसमें उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की है. इस दौरान उन्होंने पार्टी को तोड़ने और बीजेपी के साथ गठबंधन करने के लिए शिंदे पर कटाक्ष किया और उन्हें ‘गद्दार’ करार दिया.

kk
मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. (वीडियो ग्रैब)

कामरा ने ‘भोली सी सूरत’ गाने की तर्ज़ पर एक स्पूफ गाना गाया और उसमें “ठाणे के एक नेता” का ज़िक्र करते हुए शिंदे की शारीरिक बनावट और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके समीकरण के बारे में टिप्पणी की. हालांकि, कामरा ने क्लिप में शिंदे का साफतौर पर नाम नहीं लिया.

Embed

kk
तोड़फोड़ करते शिवसैनिक.
शिवसेना गुट के नेताओं की धमकी

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,

Embed
Embed

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को धमकी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, 

Embed

उन्होंने आगे कहा, “हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलते हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा इधर-उधर घूमने के लिए स्वतंत्र न हों- न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में. कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा और वह आकर अपनी गलती के लिए माफी मांगेंगे.”

वहीं शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल करेंगे कुणाल कामरा की धुलाई, 11 बजे.”

कामरा के पक्ष में उद्धव गुट के नेता

दूसरी तरफ, शिवसेना UBT के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार रात स्टूडियो पर हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा,

Embed
Embed

उन्होंने आगे कहा, “वैसे, राज्य में कानून और व्यवस्था? एकनाथ मिंडे द्वारा सीएम और गृह मंत्री को कमज़ोर करने का एक और प्रयास.” वहीं संजय राउत भी कामरा के पक्ष में खड़े दिखाई दिए. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

इस मामले पर अभी और भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. दी लल्लनटॉप समय-समय पर आपको अपडेट देता रहेगा.

वीडियो: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर का वीडियो वायरस, जले हुए पैसे दिख रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()