The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Catholic Bishops’ chief appeals to PM Modi, Amit Shah to ensure protection of Christians

'चर्च में लोगों को निशाना बनाया जा रहा... ', क्रिसमस पर ईसाई समुदाय ने पीएम मोदी से बड़ी अपील की

क्रिसमस पर ईसाई समुदाय ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ये अपील की है. उन्होंने देशभर में ईसाइयों पर बढ़ते हमलों को लेकर गहरी चिंता और पीड़ा जताई है.

Advertisement
Catholic Bishops’ chief appeals to PM Modi, Amit Shah to ensure protection of Christians
आर्कबिशप ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे संविधान की आत्मा को बहुत गहरी चोट पहुंचाती हैं. (फाइल फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
25 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025, 04:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत के कैथोलिक बिशप्स सम्मेलन (CBCI) के अध्यक्ष आर्कबिशप एंड्रयूज थजाथ ने ईसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. क्रिसमस पर एंड्रयूज ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ये अपील की है. उन्होंने देशभर में ईसाइयों पर बढ़ते हमलों को लेकर गहरी चिंता और पीड़ा जताई है.

क्रिसमस पर की गई इस अपील में आर्कबिशप थजाथ ने कहा कि क्रिसमस का संदेश शांति, खुशी, आशा और सद्भाव का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा,

Image embed

आर्कबिशप ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे संविधान की आत्मा को बहुत गहरी चोट पहुंचाती हैं. संविधान हर भारतीय को धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी देता है. अपनी आस्था के अनुसार पूजा करने की आजादी, बिना किसी डर के अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अधिकार भी देता है.

थजाथ ने पीएम से अपील करते हुए कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान की असली ताकत हमेशा उसकी विविधता में एकता से ही आई है.

TMC ने संदेश का स्वागत किया

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने आर्कबिशप के संदेश का स्वागत किया. TMC नेता ने इससे पहले बुधवार, 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर क्रिसमस से पहले ईसाइयों पर हो रहे हमलों को लेकर तीखा हमला बोला था. एक्स पर एक पोस्ट में ओ'ब्रायन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी द्वारा चर्च परिसर के अंदर एक महिला के साथ मारपीट की जा रही थी. डेरेक ने लिखा,

Image embed

Image embed
डेरेक का पोस्ट.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भाजपा जबलपुर की उपाध्यक्ष अंजू भार्गव पुलिस के सामने एक दृष्टिबाधित महिला पर चिल्ला रही हैं और गाली-गलौज कर रही हैं.

वीडियो: संसद में आज: 'जी राम जी' बिल पर मचा बवाल, आधी रात किन लोगों ने दिया धरना?

Advertisement

Advertisement

()