'किसी मॉल में चले जाओ तो लगता है पाकिस्तान है', अमेरिकी सांसद ने इमिग्रेशन पर क्या कह दिया?
Brandon Gill on Immigration: रिपब्लिकन सांसद ने इमीग्रेशन को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं. हालिया वीडियो में उन्होंने कहा- 'डलास शहर के किसी मॉल में चले जाओ तो लगता है पाकिस्तान में हैं.' उनके इस बयान पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई है.

अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने अमेरिकी मुस्लिमों पर विवादित बयान दिया है. एक वीडियो मैसेज में वो कह रहे हैं-' बड़े पैमाने पर इस्लामिक माइग्रेशन हो रहा है, जिसके चलते हमारा वो अमेरिका ख़त्म हो रहा है जिसे हम जानते और प्यार करते हैं.' उनका ये बयान सोशल मीडिया पर सुखियां बटोर रहा है. उन्होंने दावा किया कि उनके राज्य में 'इस्लामीकरण' हावी हो रहा है.
ब्रैंडन गिल अमेरिका के टेक्सास राज्य से सांसद हैं. 7 फरवरी को उन्होंने अपने X हैंडल से पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि डलास शहर के कुछ मॉल में चले जाओ तो लगता है कि ‘आप डलास नहीं बल्कि पाकिस्तान में हैं.’ उन्होंने वीडियो में आगे कहा,
टेक्सास के डलास शहर को देखकर लगता है कि इस जगह की संस्कृति मूल रूप से बदली जा रही है. आप-पास मस्जिदें बन रही हैं, नए कंपाउंड बन रहे हैं, ये ज़मीनें हमारी विरासत हैं जिसका स्वरूप अब बदल रहा है. पूरे इलाके में अलग ही आभा है. लोकल मॉल में ही चले जाएं तो लगता है कि आप डलास नहीं बल्कि पाकिस्तान में हैं. हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता, हमारी जगह सब बदल रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई. कुछ लोगों ने ब्रैंडन के इस पोस्ट को अमेरिकी मुस्लिमों पर भेद भाव करने का आरोप लगाया. टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर हाशम सरवर ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,
ये ब्रैंडन गिल हैं जो 11 पाकिस्तानियों से घिरे हैं. साउथ लेक में अपने चुनाव अभियान के लिए पैसे जुटाने आए हैं.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन ने भी गिल की कड़ी आलोचना की. उन्होंने गिल को ‘इस्लामोफोबिक फासीवादी’ करार दिया.

उनका ये बयान तब आया है जब अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर विवाद जारी है. नियम सख़्त कर दिए गए हैं. बता दें ब्रैंडन जहां इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर कड़ा रुख अपना रहे हैं वहीं उनकी पत्नी भारतीय मूल की रहने वाली हैं. इससे पहले भी उन्होंने ‘इस्लामिक इमिग्रेशन’ के विरोध में बयान दिया है.
पहले भी दिया विवादित बयानब्रैंडन गिल ने इससे पहले 4 फरवरी को ‘इस्लामिक इमिग्रेशन’ को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
अमेरिका में इस्लाम ऐसे नहीं आया, वो एक आत्मघाती इमिग्रेशन सिस्टम के तौर पर आया है. रेडिकल इस्लाम अमेरिका को वैसे ही बर्बाद कर देगा जिस तरह से यूरोप को कर रहा है.
ब्रैंडन हमेशा से अमेरिका के इमिग्रेशन पॉलिसी के हिमायती रहे हैं. इससे पहले जून 2025 में भी उन्होंने ज़ोहरान ममदानी पर निशाना साधा था. हाथ से खाना खाने वाले एक वीडियो पर तंज करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘अगर हमारी सभ्यता को नहीं अपना सकते तो तीसरे दुनिया में चले जाओ.’ एक बार उन्होंने 1960 और आज के अमेरिका की तुलना करते हुए कहा था कि ‘mass immigration’ की वजह से अमेरिका को पहचाना मुश्किल हो गया है. इसमें उन्होंने सभी देशों से आए हुए लोगों पर तंज किया था.
वीडियो: शाहरुख खान की डंकी का कनाडा इमिग्रेशन से क्या लेना-देना है?

.webp?width=60)

